अपडेटेड 11 July 2024 at 19:32 IST
Heart Health: इन कारणों से तेज हो जाती है दिल की धड़कन, सेहत को न लें मजाक में
Why is my heart suddenly beating fast? अचानक से कुछ लोगों की दिल की धड़कन तेज हो जाती हैं। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में…
Heart Beating fast reasons in Hindi: दिल की सेहत का सही होना हमारे लिए बेहद जरूरी है। जब भी शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की बात आती है तो दिल का नाम भी उस सूची में शामिल होता है। कई लोगों को दिल की धड़कन तेज होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। बता दें कि दिल की धड़कन अचानक से तेज हो जाने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लोगों को इन कारणों के बारे में समय रहते पता होना जरूरी है, जिससे वे किसी बड़ी समस्या का शिकार होने से बच सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अचानक से लोगों के दिल की धड़कन तेज (Heart Beating so Fast) क्यों हो जाती है। पढ़ते हैं आगे….
दिल की धड़कन अचानक से तेज होने का कारण
- जब किसी व्यक्ति को तेज बुखार आता है या शरीर का तापमान बढ़ने लगता है तो इसके कारण पसीना आना, घबराहट होना और दिल की धड़कन तेज होना जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- अत्यधिक तनाव के कारण भी व्यक्ति की दिल की धड़कन तेज हो सकती है। इसके अलावा एंजायटी पैनिक अटैक जैसी समस्याओं के कारण भी व्यक्ति दिल की तेज धड़कनों का सामना कर सकता है। ऐसे में तनाव को कम करने के लिए योग, मेडिटेशन की मदद लेनी चाहिए। तभी आप इस समस्या से बच सकते हैं।
- आज के समय में हर कोई फिट दिखना चाहता है। फिट दिखने के लिए वे हैवी एक्सरसाइज भी करते हैं। लेकिन हैवी एक्सरसाइज करने के कारण दिल पर जोर पड़ सकता है और उस व्यक्ति की दिल की धड़कन तेज हो सकती है। ऐसे में हैवी एक्सरसाइज करने से बचें।
- दिल की धड़कन तेज होने के पीछे एक कारण हाई ब्लड प्रेशर भी है। ब्लड प्रेशर के कारण भी व्यक्ति की दिल की धड़कन तेज हो सकती है। इसके कारण व्यक्ति को गंभीर बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
- बता दें कि जब व्यक्ति अधिक मात्रा में कैफीन या अल्कोहल का सेवन करता है। तब भी दिल की धड़कन तेज हो सकती है। ऐसे में समय रहते डॉक्टर को दिखाएं।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि कुछ कारणों के चलते दिल की धड़कन तेज हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए वरना दिल से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 11 July 2024 at 19:32 IST