अपडेटेड 3 April 2025 at 19:32 IST
फ्लाइट से पहले क्या न खाएं? वरना सफर हो जाएगा मुश्किल
Healthy Diet in Hindi: हवाई यात्रा में जाने से पहले किन चीजों का सेवन न करें, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Healthy Diet in Hindi: अक्सर लोग फ्लाइट में बैठने के बाद पेट में दिक्कत महसूस करते हैं। कुछ लोगों को उल्टी की समस्या हो जाती है तो कुछ लोगों को पेट में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ लोगों को कब्ज और अपच की समस्या का सामना करना पड़ता है। बता दें, यदि ऐसे लोग हवाई यात्रा से पहले हल्का भोजन करते हैं तो इससे पेट की समस्या नहीं होती है। लेकिन लोगों को पता ही नहीं है कि हवाई जहाज यात्रा पर जाने से पहले किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं तो आज का हमारा लेख आपके लिए है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हवाई यात्रा में जाने से पहले किन चीजों का सेवन न करें। पढ़ते हैं आगे...
फ्लाइट से पहले क्या न खाएं?
- व्यक्ति को फ्लाइट पर बैठने से पहले कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जिससे बच्चों को बार-बार पेशाब जाना पड़ सकता है।
- फ्लाइट में बैठने से पहले शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए। बता दें कि शराब के सेवन से सिर में दर्द, थकान आदि समस्या हो सकती है।
- फ्लाइट में बैठने से पहले नमक वाले फूड्स का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इससे ब्लोटिंग और डिहाइड्रेशन की समस्या का सेवन करना पड़ सकता है।
- व्यक्ति को गैस बनने वाली सब्जियों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। जैसे कि गोभी, पत्ता गोभी आदि के सेवन से गैस बनती है, जिससे पाचन धीमा हो सकता है।
- फ्लाइट में जाने से पहले ज्यादा पानी पीने से भी बचना चाहिए। बता दें, ज्यादा पानी ब्लोटिंग की समस्या पैदा करता है। साथ ही फ्लाइट में बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है।
- व्यक्ति को फ्लाइट में जाने से पहले मसालेदार और तली भूनी चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इससे एसिडिटी की समस्या होती है। साथ ही पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें - Coffee: कॉफी लेने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 3 April 2025 at 19:32 IST