अपडेटेड 5 September 2025 at 21:25 IST

Belly Fat Burning Tips: पेट की चर्बी को कहें अलविदा, सिर्फ 15 मिनट में करें ये 3 योगासन, हफ्ते भर में पाएं फ्लैट टमी

पेट की लटकती चर्बी कम करने के लिए 3 प्रभावी योगासन करें। जानें कैसे भुजंगासन, उष्ट्रासन और पश्चिमोतानासन आपके बेली फैट को कम कर सकते हैं।

पेट की चर्बी को कहें अलविदा | Image: Pixabay

Yoga for Belly Fat: खान-पान से जुड़ी खराब आदतें, फिजिकल एक्टिविटीज की कमी, नींद पूरी न होना जैसे कई कारणों से पेट निकलने लगता है। पेट पर चर्बी बढ़ना सिर्फ आपके शरीर को बेडौल दिखाता है, बल्कि इससे कई गंभीर बीमारियों का भी खतरा बढ़ता है। इसलिए बेली फैट कम करना बेहद जरूरी है।

बेली फैट कम करने के लिए 3 योगासन

भुजंगासन (Cobra Pose)

भुजंगासन बेली फैट कम करने में काफी असरदार साबित हो सकता है। इस आसन से पेट पर खिंचाव आता है, जिससे फैट बर्न होता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

कैसे करें:

1. जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।
2. अपने हाथों पर जोर देकर धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठें।
3. गर्दन को ऊपर की ओर उठाएं।
4. इस पोजिशन में 30 सेकंड रुकें, फिर नॉर्मल पोजिशन में धीरे-धीरे वापस आ जाएं।

PC : Freepik

उष्ट्रासन (Camel Pose)

उष्ट्रासन पेट की चर्बी कम करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस आसन से पेट के मांसपेशियों पर तनाव आता है, जिससे फैट बर्न होता है।

कैसे करें:

1. अपने घुटने के बल खड़े हो जाएं।
2. धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकें।
3. अपने हाथों से अपनी एड़ियों को छूने की कोशिश करें।
4. इस पोजिशन में कुछ देर रुकें और फिर धीरे-धीरे नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।

PC : Freepik

पश्चिमोतानासन (Seated Forward Bend Pose)

पश्चिमोतानासन करने से पेट की चर्बी कम होती है। इससे हैमस्ट्रिंग भी स्ट्रेच होता है और फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है।

कैसे करें:
1. जमीन पर पैरों को सीधा करके बैठ जाएं।
2. धीरे-धीरे सांस भरते हुए अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाएं।
3. आगे की ओर झुकें और अपने पैरों की उंगलियों को छूने की कोशिश करें।
4. 30-40 सेकंड इसी पोजिशन में रहें, फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।

PC : Freepik


बेली फैट कम करने के लिए योगासन एक प्रभावी तरीका हो सकता है। नियमित अभ्यास से आपका पेट कम होगा, साथ ही आपकी पूरी सेहत भी बेहतर होगी। ध्यान रखें कि किसी भी नए व्यायाम को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: हजरतबल दरगाह में बवाल, कट्टरपंथियों ने अशोक चिन्ह को तोड़ा; जांच के आदेश

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 5 September 2025 at 21:25 IST