अपडेटेड 5 July 2024 at 17:44 IST

सोने से पहले महिलाओं और पुरुषों को जरूर पीना चाहिए इलायची वाला दूध, होते हैं हैरान करने वाले फायदे

शरीर को हेल्दी और फिट रहने के लिए दूध पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन अगर आप इसमें इलायची मिलाकर तब पीते हैं, तो महिलाओं और पुरुषों को कई तरह के फायदे होते हैं।

इलायची वाला दूध पीने के फायदे | Image: Freepik

Elaichi Wala Dudh Pine Ke Fayde: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए कई सारी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है जिसमें से एक दूध भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर घर के किचन में मौजूद इलायची (Cardamom) को दूध (Milk) में मिलाने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। आमतौर पर लोग इलायची का इस्तेमाल मीठी (Sweet) चीजों में खुशबू के लिए करते हैं, लेकिन आज हम आपको इसके सेहत के फायदो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चमत्कारिक बूटी से कम नहीं है। वहीं अगर महिला और पुरुष रात में सोने से पहले इलायची वाले दूध (Elaichi Wala Dudh) का सेवन करते हैं तो उन्हें कई फायदे होते हैं।

दरअसल, इलायची में नियासिन, विटामिन C, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो वहीं दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन A, D, राइबोफ्लेविन (B2), नियासिन (B3), पैंटोथेनिक एसिड (B5) और कोबालामिन (B12) के अलावा दूध में आयोडीन, पोटेशियम, सेलेनियम और जिंक पाया जाता है। जब दोनों के पोषक तत्व मिल जाते हैं, तो शरीर को हैरान कर देने वाले फायदे पहुंचाते हैं।

इलायची वाला दूध पीने से महिलाओं और पुरुषों में होते हैं ये फायदे

पाचन तंत्र होता है ठीक (Digestive System)
जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है, उनके लिए रात में इलायची वाला दूध पीकर सोना बहुत ही फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र की दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके सूजन-रोधी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं।

हार्ट को रखे हेल्दी (Heart)
इलायची वाला दूध हार्ट को हेल्दी रखने में भी बहुत ही मददगार होता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए (Bones)
हड्डियों को मजबूती देने के लिए भी इलायची वाला दूध बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे रात में सोने से पहले पीने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं। क्योंकि इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

मुंह की बदबू के लिए (Bad Breath)
जिन लोगों को मुंह की बदबू की शिकायत रहती है, उन्हें रात में सोने से पहले इलायची वाला दूध जरूर पीना चाहिए। इससे मुंह की बदबू की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही इलायची की तासीर ठंडी होती है, जिससे मुंह के छालों से भी राहत मिलती है।

स्ट्रेस दूर करने के लिए (Stress)
महिलाओं और पुरुषों दोनों को ही रोज रात में सोने से पहले हल्का गुनगुना इलायची वाला दूध जरुर पीना चाहिए। इससे तनाव से राहत मिलती है और दिमाग भी शांत रहता है। 

यह भी पढ़ें… बिना सर्जरी बवासीर के मस्सों से चाहिए छुटकारा, काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे; चंद दिनों में दिखेगा फर्क

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 5 July 2024 at 16:45 IST