अपडेटेड 29 October 2025 at 23:36 IST
हरी सब्जियां पकाते समय चुटकी भर चीनी क्यों डालते हैं? ये राज जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, जानिए इसके फायदे
हरी सब्जियों को उबालते या पकाते समय इनमें चुटकी भर चीनी मिलाई जाती है। कई लोग यहां तक कि रेस्टोरेंट में भी ये ट्रिक अपनाई जाती है। जानते हैं कि ऐसा क्यों करते हैं?
Sugar in Green Vegetables: सर्दियों के मौसम में बाजार में ढेर सारी हरी सब्जियां जैसे पालक, बथुआ और सरसों दिखाई देती हैं। घरों में इनका साग, सब्जी, पूड़ी और भी कई डिशेज बनती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन सब्जियों को उबालते या पकाते समय इनमें चुटकी भर चीनी मिलाई जाती है? जी हां, कई लोग यहां तक कि रेस्टोरेंट में भी ये ट्रिक अपनाई जाती है।
पालक, बथुआ या सरसों जैसी हरी सब्जियां पकाते हुए अक्सर इनका हरा रंग फेड हो जाता है। ऐसे में अगर इन्हें पकाते हुए चुटकी भर चीनी मिला दी जाए, तो इनकी हरी रंगत बरकरार रहती है। आपने रेस्टोरेंट में बनी हरी चटनी या सूप देखें होंगे, उनका रंग एकदम ब्राइट ग्रीन होता है। ये रंगत हल्की सी चीनी मिलाने से ही आती है।
कड़वाहट को बैलेंस करने के लिए
कुकिंग के दौरान जरा सी चीनी मिलाने पर कड़वाहट भी बैलेंस होती है। कई बार पालक या बथुआ में हल्का सा कड़वापन रहता है। ऐसे में हल्की सी चीनी एड कर दी जाए, तो स्वाद पूरी तरह बैलेंस हो जाता है।
इसके अलावा, हरी पत्तेदार सब्जियां खासतौर से पालक को पकाने से पहले 1-2 मिनट के लिए उबालने रख दें, फिर तुरंत ठंडे पानी में डाल दें। इसे क्विक ब्लांचिंग कहते हैं। ऐसा करने से सब्जियों का ब्राइट ग्रीन रंग बरकरार रहता है और टेस्ट भी नेचुरली एन्हांस होता है। सूप, सब्जी, चटनी या कोई भी डिश बना रही हैं, तो ये छोटी सी ट्रिक फॉलो कर सकती हैं।
ब्लांचिंग की तकनीक
हरी पत्तेदार सब्जियां खासतौर से पालक को पकाने से पहले 1-2 मिनट के लिए उबालने रख दें, फिर तुरंत ठंडे पानी में डाल दें। इसे क्विक ब्लांचिंग कहते हैं। ऐसा करने से सब्जियों का ब्राइट ग्रीन रंग बरकरार रहता है और टेस्ट भी नेचुरली एन्हांस होता है। इन आसान तरीकों से आप अपनी हरी सब्जियों को स्वादिष्ट और आकर्षक बना सकती हैं। तो अगली बार से इन टिप्स को जरूर अपनाएं और अपनी सब्जियों को बनाएं रेस्टोरेंट जैसी स्वाद और मजेदार।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 29 October 2025 at 23:36 IST