अपडेटेड 17 April 2025 at 17:57 IST

क्या आपने भी कभी रोका है पेशाब? जान लें ऐसा करना कितना खतरनाक

अक्सर लोग मजबूरी के कारण पेशाब रोक बैठते हैं, जिसके कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जानते हैं उनके बारे में...

Holding Urine too Long side effects | Image: Freepik

Holding Urine too Long side effects: कई बार ऐसी परिस्थितियों आ जाती हैं जब व्यक्ति को अपना पेशाब रोकना पड़ता है। कभी हम पब्लिक प्लेस पर होते हैं तो कभी मीटिंग या लोगों के बीच में घिरे होते हैं, जिसके कारण हम समय पर शौचालय नहीं जा पाते और पेशाब रोक लेते हैं। बता दें कि पेशाब रोकने से सेहत को कई समस्या हो सकती हैं। ऐसे में इन समस्याओं के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पेशाब रोकने से शरीर में क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...  

पेशाब रोकने के नुकसान 

  • बता दें कि जब व्यक्ति पेशाब रोक लेता है तो इस कारण ब्लैडर वॉल कमजोर होने लगती है, व्यक्ति यूरिन रोकने के प्रेशर को ये वॉल नहीं सह पाती इस कारण धीरे-धीरे यूरीन लीकेज की समस्या हो जाती है। 
  • यदि व्यक्ति पेशाब रोकता है तो पेल्विक फ्लोर में दर्द होता है। बता दें कि पेशाब रोकने से पेल्विक फ्लोर कमजोर होने लगती है। 
  • बता दें कि जो व्यक्ति पेशाब रोकता है उसे यूटीआई यानी पेशाब में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण व्यक्ति को पेशाब में जलन की समस्या भी हो सकती है। 
  • बता दें कि पेशाब रोकने से किडनी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा किडनी के फंक्शन भी खराब हो सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को पेशाब नहीं रोकना चाहिए। 
  • बता दें कि बच्चों को 1 से 2 घंटे में अपना ब्लैडर खाली करना चाहिए जबकि जवान लोगों को दो से चार घंटे में ब्लैडर खाली करना चाहिए। वहीं थोड़ी ज्यादा उम्र के लोगों को 6 से 7 घंटे के अंदर अंदर ब्लैडर खाली करना चाहिए। 
  • व्यक्ति को लक्षणों के तौर पर ब्लैडर भारी लगना, यूरिन पास करते समय दर्द महसूस करना, भारीपन महसूस करना, रंग में बदलाव, दुर्गंध आदि लक्षण नजर आते हैं तो ऐसे में तुरंत एक्सपर्ट से संपर्क करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें - Cholesterol: आपकी रसोई में पड़े कुछ पत्तों से कोलेस्ट्रॉल की हो जाएगी छुट्टी, कैसे करें डाइट में शामिल?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 17 April 2025 at 17:57 IST