अपडेटेड 13 November 2025 at 13:12 IST

Weight Loss: वजन घटाने में उबला अंडा या ऑमलेट में बेहतर ऑप्शन क्या, कौन करता है तेजी से फैट बर्न?

Weight Loss: वजन घटाने के लिए अंडा एक ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए सबसे जरूरी होता है अंडे के खाने का तरीका। आइए जानते हैं कि उबला हुआ अंडा या फिर ऑमलेट में से कौन है जो वेट लॉस के लिए बेस्ट ऑप्शन होता है?

omelette vs boiled egg | Image: FREEPIK

Weight Loss: वजन घटाने के लिए लोग डाइट में कई तरह के सुपरफूड्स शामिल करते हैं, लेकिन अंडा उनमें सबसे आसान ऑप्शन होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स शरीर को एनर्जी देते हैं, इसके साथ ही वेट लॉस में मदद करते हैं। हालांकि, अमेरिकन केमिकल सोसायटी की जर्नल ऑफ एग्रीकल्चरल एंड फूड केमिस्ट्री में छपी एक रिसर्च बताती है कि वजन कम करने में फर्क सिर्फ इस बात से नहीं पड़ता कि आप अंडा खाते हैं या नहीं, बल्कि ये भी अहम है कि आप अंडे को किस तरह पकाते हैं।

क्या कहती है रिसर्च?

इस रिसर्च के मुताबिक, अंडे को पकाने का तरीका तय करता है कि उसमें मौजूद प्रोटीन और न्यूट्रिएंट्स शरीर में कैसे अवशोषित होंगे। उबला अंडा जहां बिना तेल और घी के पकाया जाता है, वहीं ऑमलेट बनाने में तेल, मक्खन या घी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे उसमें एक्स्ट्रा कैलोरी जुड़ जाती हैं। कई लोग इसमें चीज या प्रोसेस्ड मीट भी डालते हैं, जो फैट और सोडियम की मात्रा बढ़ा देता है।

कौन है वेट लॉस के लिए ज्यादा फायदेमंद?

रिपोर्ट के मुताबिक, उबला हुआ अंडा वजन कम करने के लिए ज्यादा असरदार साबित होता है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे एक्ट्रा स्नैकिंग से बचा जा सकता है। तेल-मक्खन न होने से एक्स्ट्रा फैट बॉडी में नहीं जाता और डाइजेशन भी आसान रहता है। वहीं ऑमलेट टेस्टी जरूर लगता है, लेकिन अगर उसमें तेल, चीज या मीट का इस्तेमाल किया जाए तो यह आपकी वेट लॉस जर्नी को स्लो कर देता है।

वजन घटाने के लिए क्या करें?

अगर आप वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं, तो अंडे को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। बस ध्यान रहे कि आप उसे उबालकर या बहुत कम तेल में पकाकर खाएं। हालांकि, अपने शरीर की जरूरत और डाइट चार्ट के अनुसार कितने अंडे खाने चाहिए, इसके लिए किसी सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट या ट्रेनर की सलाह जरूर से लें। 

यह भी पढ़ें: अब कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत? गोविंदा और अमिताभ बच्चन भी मिलने पहुंचे

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 13 November 2025 at 13:12 IST