अपडेटेड 6 October 2024 at 17:20 IST

बदलते मौसम में चेहरे पर चाहिए चांदी सा निखार? रात में सोते समय लगाएं ये 5 चीजें, दमक जाएगी त्वचा

Silvery glow on face: बदलते मौसम का सीधा असर चेहरे पर पड़ता है, जिससे कई समस्याएं होने लगती है। ऐसे में सोने से पहले चेहरे पर ये 5 चीजें लगाएं।

बदलते मौसम में कैसे रखें स्किन का ख्याल? | Image: Freepik

How to get silvery glow on face: बदलते मौसम का असर न सिर्फ सेहत पर पड़ता है बल्कि यह स्किन को भी बुरी तरह से प्रभावित करता है। ऐसे में मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों के स्किन केयर भी बदलाव आ जाता है। वहीं अब जल्दी ही सर्दियां (winter) भी दस्तक देने वाली हैं। ऐसे में अगर आप अपने चेहरे पर इस दौरान चांदी सा निखार (chehre par nikhar) बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको रात में सोने से पहले कुछ चीजों को अपनी त्वचा पर लगाना होगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

दरअसल, बदलते मौसम का असर सबसे पहले चेहरे पर पड़ता है। ऐसे में त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग (glowing skin tips) बनाए रखने के लिए रात में सोते समय कुछ चीजों को चेहरे पर लगाना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। तो चलिए बदलते मौसम में रात को सोते समय चेहरे पर किन (skin care items) चीजों को लगाना चाहिए। इसके बारे में जानते हैं।

रात में चेहरे पर लगाएं ये चीजें, सुबह मिलेगी दमकती त्वचा

नाइट क्रीम (night cream)
बदलते मौसम के दौरान कई सारी स्किन प्रॉब्लम होने लगती है। ऐसे में एक अच्छी नाइट क्रीम या नाइट जेल स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। यह चेहरे को हाइड्रेटेड रखता है और त्वचा की रातभर मरम्मत में मदद करता है।

सिरम (serum)
विटामिन C या हाइलूरॉनिक एसिड युक्त सीरम चेहरे के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। ये आपकी त्वचा को पौष्टिकता देंगे और उसे नरम बनाएंगे। ऐसे में इसे भी आप रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा सकते हैं। यह स्किन प्रॉब्लम को दूर करके चेहरे पर चांदी सा निखार लाने का काम करता है।

मॉइस्चराइजर (Moisturizer)
बदलते मौसम के दौरान स्किन बहुत ही ड्राई और रूखी हो जाती है। ऐसे में एक भारी या गाढ़ा मॉइस्चराइजर अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहिए। यह रात भर त्वचा को हाइड्रेटेड रखेगा।

बेस ऑयल (skin care base oil)
जैतून, कोकोनट या आर्गन ऑयल जैसे प्राकृतिक तेलों का उपयोग भी आपकी त्वचा को पोषण देता है। इनका इस्तेमाल रात में सोने से पहले चेहरे पर मालिश करते हुए करें। इससे त्वचा रूखेपन का शिकार नहीं होती है और चेहरे पर ग्लो आने लगता है।

एलोवेरा जेल (Aloe vera gel)
अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो एलोवेरा जेल लगाना फायदेमंद हो सकता है। यह ठंडक और हाइड्रेशन दोनों प्रदान करता है। ऐसे में बदलते मौसम के दौरान इसे भी स्किन रूटीन में शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें… हरी मिर्च की तासीर क्या होती है? इसके फायदे जान पुरुष आज ही कर देंगे खाना शुरू

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 6 October 2024 at 17:20 IST