Uric Acid: शरीर में बढ़ रहा है यूरिक एसिड, तो भूलकर भी न खाएं ये 3 चीजें

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या आम हो चुकी है। शरीर में इसकी अधिक मात्रा जोड़ों में दर्द, सूजन और गाउट जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनती है। यूरिक एसिड मुख्य रूप से शरीर में 'प्यूरीन' नामक तत्व के टूटने से बनता है।

Uric Acid levels high in body must avoid these 3 things under any circumstances know in detail | Image: Freepik

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़े हुए लाइफस्टाइल के कारण सेहत से जुड़ी कई समस्याएं आम हो चुकी हैं। जिसमें यूरिक एसिड का बढ़ना एक गंभीर समस्या है। जब हमारे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाती है, तो यह हड्डियों के जोड़ों में क्रिस्टल्स के रूप में जमा होने लगता है। इससे जोड़ों में भयंकर दर्द, सूजन और गठिया जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। 

आपको बता दें, यूरिक एसिड बढ़ने की मुख्य वजह हमारा गलत खान-पान है। दरअसल, जब हम ऐसी चीजें खाते हैं जिनमें प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है, तो शरीर में यूरिक एसिड का लेवल तेजी से भागता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो तुरंत संभल जाएं और अपनी डाइट से इन 3 चीजों को बिल्कुल बाहर कर दें। आइए जानते हैं।

रेड मीट और सीफूड न खाएं

अगर आपका यूरिक एसिड हाई रहता है, तो नॉन-वेज, खासकर रेड मीट और सीफूड खाना छोड़ें। इनमें प्यूरीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जब शरीर इस प्यूरीन को पचाता है, तो बाय-प्रोडक्ट के रूप में यूरिक एसिड बनता है, जिससे किडनी पर दबाव बढ़ता है और जोड़ों का दर्द ज्यादा हो जाता है।

शराब और बीयर आज ही छोड़ें

कई लोग सोचते हैं कि शराब का यूरिक एसिड से क्या लेना-देना, लेकिन सच तो यह है कि अल्कोहल शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ाने का सबसे बड़ा काम करता है। खासकर बीयर में प्यूरीन बहुत भारी मात्रा में होता है। शराब पीने से न सिर्फ यूरिक एसिड ज्यादा बनता है, बल्कि यह किडनी को शरीर से यूरिक एसिड बाहर निकालने में भी बाधा पैदा करती है।

पैक्ड फ्रूट जूस और मीठी चीजें लेने से बचें

बाजार में मिलने वाले डिब्बा बंद जूस, कोल्ड ड्रिंक्स, पेस्ट्री और कुकीज में फ्रुक्टोज यानी आर्टिफिशियल शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। फ्रुक्टोज शरीर में जाते ही यूरिक एसिड को तेज कर देता है। इसलिए ऑरगेनिक फल खाएं लेकिन पैक्ड और अधिक मीठी चीजों से पूरी तरह दूरी बना लें।यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखने के लिए दिनभर में 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीएं, ताकि टॉक्सिन्स यूरिन के रास्ते बाहर निकल सकें। इसके अलावा, अपनी डाइट में फाइबर और विटामिन-सी से भरपूर चीजें शामिल करें।

ये भी पढ़ें - Budh Gochar 2026: 7 जुलाई से चमकेगी इन 6 राशियों की किस्मत, बुध का मिथुन में गोचर लाएगा गोल्डन टाइम
 

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 2 July 2026 at 13:37 IST