Budh Gochar 2026: 7 जुलाई से चमकेगी इन 6 राशियों की किस्मत, बुध का मिथुन में गोचर लाएगा गोल्डन टाइम
Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले 'बुध' 7 जुलाई 2026 को अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करने जा रहे हैं। बुध को बुद्धि, व्यापार, वाणी, शिक्षा और तार्किक क्षमता का मुख्य कारक माना जाता है। अपनी ही राशि में लौटने से बुध अत्यंत बलशाली हो जाते हैं, जिससे ज्योतिष के अनुसार एक बेहद शुभ और फलदायी स्थिति बनती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, चातुर्य और व्यापार का कारक माना जाता है। जब भी बुध देव अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका सीधा असर हमारे करियर, आर्थिक स्थिति और निर्णय लेने की क्षमता पर पड़ता है। 7 जुलाई 2026 को बुध देव वक्री अवस्था में अपनी ही स्वराशि मिथुन में गोचर करने जा रहे हैं। आपको बता दें, अपनी खुद की राशि में बुध का यह प्रवेश बेहद शक्तिशाली और शुभ फलदायी माना जा रहा है। इस गोचर से कई राशियों के जीवन में 'गोल्डन टाइम' की शुरुआत होने वाली है। आइए जानते हैं वो भाग्यशाली 6 राशियां कौन सी हैं, जिनकी किस्मत इस दौरान चमकने वाली है।
मेष राशि
बुध का गोचर आपके तीसरे भाव में होगा, जो साहस और संवाद का स्थान है। इस दौरान आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतरीन रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की तारीफ होगी। अटके हुए काम गति पकड़ेंगे और भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर धन भाव में हो रहा है। इसके प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। वाणी में मधुरता आएगी, जिससे आप नए संपर्क बनाने और बिजनेस डील फाइनल करने में सफल रहेंगे।
मिथुन राशि
चूंकि बुध आपकी ही राशि के लग्न भाव में आ रहे हैं, इसलिए सबसे बड़ा लाभ आपको ही मिलेगा। आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप लेखन, मीडिया या मार्केटिंग से जुड़े हैं, तो यह समय आपके लिए तरक्की के नए द्वार खोलेगा।
Advertisement
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। यह समय आपकी आमदनी में बंपर बढ़ोतरी लेकर आएगा। निवेश से लाभ होने के प्रबल योग हैं। लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि
बुध आपकी राशि के स्वामी हैं और इस गोचर के दौरान वे आपके दसवें भाव में विराजमान होंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे।
Advertisement
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर नवम भाव यानी भाग्य स्थान पर होगा। इस अवधि में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय स्वर्णिम साबित हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।