अपडेटेड 16 February 2026 at 11:36 IST

Uric Acid Control Drinks: यूरिक एसिड का नेचुरल इलाज, ये 8 ड्रिंक्स हैं आपके लिए 'रामबाण'

Uric Acid Control Drinks: शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना आज एक आम समस्या बन चुका है, जो आगे चलकर गठिया और जोड़ों में दर्द का कारण बनता है। जब किडनी फिल्टर करने में असमर्थ होती है, तो ये क्रिस्टल्स जोड़ों में जमा होने लगते हैं। लेकिन घबराइए नहीं, आपकी किचन में ही इसका 'रामबाण' इलाज मौजूद है। आइए जानते हैं।

Uric Acid Control Drinks | Image: Freepik

Uric Acid Control Drinks: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ते खान-पान के कारण यूरिक एसिड की समस्या एक आम बात हो गई है। जब शरीर में प्यूरीन नामक प्रोटीन टूटता है, तो यूरिक एसिड बनता है। आमतौर पर किडनी इसे फिल्टर करके शरीर से बाहर निकाल देती है, लेकिन जब इसकी मात्रा बढ़ जाती है, तो यह जोड़ों में क्रिस्टल्स के रूप में जमा होने लगता है। इससे जोड़ों में दर्द, सूजन और 'गाउट' जैसी समस्याएं पैदा होती हैं।
दवाइयों के साथ-साथ अगर आप अपनी डाइट में कुछ खास ड्रिंक्स शामिल करें, तो यूरिक एसिड को तेजी से कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं उन 8 मैजिकल ड्रिंक्स के बारे में जो आपके लिए 'रामबाण' साबित हो सकती हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

नींबू पानी पीएं

नींबू विटामिन-सी और साइट्रिक एसिड का बेहतरीन स्रोत है। यह शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और किडनी के काम करने की क्षमता को बढ़ाती है।

जीरा का पानी पीएं

यूरिक एसिड को नियंत्रित करने के लिए जीरे का पानी बेहद फायदेमंद माना जाता है। यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में दर्द और सूजन हो जाती है। जीरे में मौजूद तत्व सूजन को कम करने में मदद करते हैं। खराब पाचन भी शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने का कारण बनता है। जीरा मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे प्यूरीन का पाचन बेहतर होता है।

अजवाइन का पानी पीएं

अजवाइन यूरिक एसिड के मरीजों के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन उबालकर छान लें और इसे गुनगुना पिएं। यह मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त करता है।

चेरी का जूस पीएं

चेरी में 'एन्थोकायनिन' नामक तत्व होता है जो यूरिक एसिड को कम करने और गाउट को रोकने में बेहद असरदार है। रोजाना एक गिलास बिना चीनी वाला चेरी जूस पीना फायदेमंद है।

खीरे का जूस पीएं

खीरा फाइबर और पानी से भरपूर होता है। इसमें पोटेशियम भी होता है जो किडनी को यूरिक एसिड फिल्टर करने में मदद करता है। खीरे के रस में थोड़ा नींबू मिलाकर पीने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं।

नारियल पानी पीएं

नारियल पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स यूरिक एसिड को फ्लश आउट करने में मदद करते हैं। यह शरीर के पीएच लेवल को भी अक्लाइन बनाए रखता है। जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। 

ये भी पढ़ें - JEE Main Result 2026: आज जारी होगा जेईई मेन का रिजल्ट, Direct Link पर इस तरह करें चेक

ग्रीन टी पीएं

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी न केवल वजन कम करने में मददगार है, बल्कि यह हाई यूरिक एसिड को कम करता है। दिन में 1-2 कप ग्रीन टी का सेवन जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

आंवला का जूस पीएं

आंवला विटामिन C का सबसे अच्छा स्रोत है। शोध बताते हैं कि विटामिन C शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में प्रभावी होता है। रिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में जो सूजन और तेज दर्द होता है, आंवले के एंटीऑक्सीडेंट्स उसे कम करने में मदद करते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 16 February 2026 at 10:58 IST