अपडेटेड 24 August 2024 at 15:58 IST

Urad Dal: बेहद पौष्टिक होती है उड़द की दाल, लेकिन ज्यादा खाने से हो सकती हैं ये 5 गंभीर समस्याएं

Urad Ki Dal: उड़द की दाल बहुत ही पौष्टिक मानी गई है। इसकी कई सारी डिशेज लोग खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से कुछ गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

उड़द दाल के नुकसान | Image: shutterstock

Urad Dal Ke Nuksaan: काले छिलके वाले उड़द की दाल न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह बहुत ही पौष्टिक भी होती है। आयुर्वेद में इसे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद बताया गया है। वहीं इससे बनने वाली डिशेज वड़ा, डोसा, इडली, चटनी, पकौड़े समेंत कई सारी चीजें लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। हालांकि यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि उड़द की दाल (Urad Dal) का ज्यादा सेवन करने से कई गंभीर बीमारियां आपको अपना शिकार बना सकती हैं। अगर आप भी उड़द की दाल (Urad Dal Ke Nuksaan) के सेवन ज्यादा करते हैं, तो इससे होने वाले सेहत के नुकसान के बारे में जान लें।

उड़द की दाल (Urad Dal) में कई सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत ही अच्छे माने जाते हैं। इसमें प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन B, आयरन, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं। हालांकि बावजूद इसके उड़द की दाल का ज्यादा सेवन से कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।  

उड़द की दाल का ज्यादा सेवन करने से हो सकती हैं ये समस्याएं

गठिया (Arthritis)
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक उड़द की दाल (Urad Dal) का ज्यादा सेवन करने से हड्डियों में दर्द की शिकायत हो सकती है और साथ ही जिन लोगों को गठिया की बीमारी है उन्हें भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है।  

यूरिक एसिड (Uric Acid)
उड़द की दाल का ज्यादा सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। वहीं अगर आप इस समस्या से पहले ही ग्रसित हैं, तो भूलकर भी उड़द की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए नहीं तो आपकी यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

पाचन (Digestion)
उड़द की दाल को बादी माना जाता है। ऐसे में इसका ज्यादा सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। उड़द की दाल (Urad Dal) से बनी चीजों को ज्यादा खाने से गैस, कब्ज और अपच जैसी परेशानी बढ़ सकती है।

स्टोन (Stone)
उड़द की दाल ज्यादा खाने से किडनी और गुर्दे में स्टोन की समस्या हो सकती है। वहीं अगर किसी व्यक्ति को पहले से ही स्टोन की समस्या है, तो इस दाल का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

वजन बढ़ाए (Gain Weight)
उड़द की दाल का सेवन ज्यादा करने से वजन काफी तेजी से बढ़ता है। अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं, उन्हें यह दाल (Urad Dal) बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें… Detox Kidney-Liver: बिना दवाई किडनी और लिवर को करना चाहते हैं डिटॉक्स? बस सुबह करें ये काम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 24 August 2024 at 15:58 IST