अपडेटेड 3 February 2025 at 20:50 IST

Throat Pain: गले में दर्द होने का क्या कारण है?

Throat Pain Causes in Hindi: गले में दर्द की समस्या के पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में जानते हैं इन कारणों के बारे में...

Throat Pain Causes in Hindi | Image: Pixabay

Throat Pain Causes in Hindi: हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण अंग होते हैं, उनमें से एक गला भी है। गले में दर्द होने पर व्यक्ति अक्सर अपनी बातों को सबके सामने नहीं रख पाता। बता दें कि गले में दर्द के पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में इन कारणों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गले में दर्द होने के कारण क्या हैं। पढ़ते हैं आगे...

गले में दर्द क्यों होता है?

  • बता दें कि गले में दो लिम्फेटिक टिश्यू पाए जाते हैं, जिन्हें टॉन्सिल कहते हैं। ऐसे में टॉन्सिल में सूजन हो जाती है, ये सूजन संक्रमण के कारण हो सकती है। इससे गले में न केवल खराश की समस्या हो सकती है बल्कि एक तरफ दर्द भी हो सकता है। इसके अलावा बैक्टीरियल संक्रमण से व्यक्ति को कई अन्य परेशानियां जैसे- बुखार की समस्या हो सकती है, नाक बंद हो सकती है, टॉन्सिल में दर्द हो सकता है और टॉन्सिल में सूजन की समस्या हो सकती है। हालांकि ये समस्या 3 से 4 दिनों में ठीक हो सकती है।
  • अक्सर लोगों को नाक बहने के कारण भी गले में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसा तब होता है जब गले की ग्रंथियों में संक्रमण हो जाता है तब बलगम का निर्माण नियमित हो जाता है। ऐसे में जब कफ बाहर नहीं आ पाता तब ये गले की समस्या का कारण बन सकता है।
  • गले में घाव होने पर अक्सर व्यक्ति को गले में दर्द की समस्या हो जाती है। ऐसे तब होता है जब कभी गालों के अंदर कट लग जाता है, जीभ में छाले हो जाते हैं, तालू पर जलन हो जाती है और गले में घाव की समस्या से भी गले में दर्द की समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें - खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये चीजें, गैस-एसिडिटी करेगी परेशान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 3 February 2025 at 20:50 IST