अपडेटेड 3 February 2025 at 19:54 IST
खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये चीजें, गैस-एसिडिटी करेगी परेशान
कुछ चीजों का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। इससे व्यक्ति को पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानते हैं इनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What is considered not an empty stomach? अक्सर डॉक्टर्स खाली पेट उन चीजों को खाने की सलाह देते हैं जो सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन हम जानकारी की कमी के कारण अपनी डाइट में उन चीजों को जोड़ लेते हैं, जिससे न केवल गैस की समस्या होती है बल्कि एसिडिटी भी परेशान करती है। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि खाली पेट कौन-सी चीज नहीं खाना चाहिए। जानते हैं इनके बारे में...
चाय या कॉफी का सेवन
व्यक्ति को खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि कुछ लोगों की आदत होती है कि वे अपने दिन की शुरुआत कॉफी चाय से करते हैं। लेकिन इसके कारण गैस, एसिडिटी या पेट में जलन की समस्या हो सकती है। हालांकि यदि कॉफी और चाय से पहले गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पिया जाए तो इससे पेट का पीएच बैलेंस बना रह सकता है।
खट्टे फलों का सेवन
व्यक्ति को खाली पेट खट्टे फलों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ऐसे में नींबू, संतरा, अंगूर आदि के सेवन से समस्याएं जैसे- गैस, एसिडिटी पैदा कर सकते हैं। ऐसे में खट्टे फलों का सेवन नाश्ते के बाद करें। ये पेट की सेहत को प्रभावित कर सकते हैं। इसके कारण पेट दर्द, एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।
Advertisement
खाली पेट एनर्जी ड्रिंक्स न पिएं
सुबह खाली पेट शराब या एनर्जी ड्रिंक्स को भी डाइट में न जोड़ें। इसके सेवन से पाचन तंत्र गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। इससे पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।
खाली पेट क्या खाएं?
गुनगुने पानी में शहद को मिलाएं और पिएं। इससे पाचन में मदद मिल सकती है। भीगे हुए बादाम या अखरोट के सेवन से भी पोषण मिल सकता है। अपनी डाइट में ओट्स या दलिया को जोड़ें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 3 February 2025 at 19:51 IST