अपडेटेड 18 December 2025 at 12:53 IST
Tea: सुबह उठते ही पीते हैं चाय? जान लें इसके नुकसान, वरना पड़ सकता है सेहत पर भारी
Empty stomach tea side effects: कई लोग सुबह उठते ही सबसे पहले चाय पीते हैं, लेकिन खाली पेट चाय पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे पेट, स्किन और मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ता है। जानें क्यों है आदत छोड़ना जरूरी।
Side Effects Of Morning Tea in Hindi: भारत में दिन की शुरुआत चाय के बिना अधूरी मानी जाती है। बहुत से लोग आंख खुलते ही सबसे पहले चाय का कप उठा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट चाय पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? शुरुआत में भले ही इससे ताजगी महसूस हो, लेकिन धीरे-धीरे यह आदत शरीर पर बुरा असर डाल सकती है। तो चलिए जानते हैं कि सुबह उठते ही चाय पीने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
पेट की समस्या बढ़ सकती है
सुबह खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिडिटी, जलन और गैस की समस्या हो सकती है। चाय में मौजूद कैफीन पेट में एसिड को बढ़ा देता है, जिससे पाचन बिगड़ सकता है।
पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है
खाली पेट चाय पीने से पाचन एंजाइम्स सही तरह से काम नहीं कर पाते। इससे खाना ठीक से नहीं पचता और कब्ज या अपच जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ता है
सुबह चाय पीने से कुछ देर के लिए एनर्जी मिलती है, लेकिन बाद में अचानक थकान, बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। ऐसा कैफीन के असर खत्म होने के कारण होता है।
भूख कम लगने लगती है
खाली पेट चाय पीने से भूख दब जाती है, जिससे नाश्ता करने का मन नहीं करता। लंबे समय तक ऐसा करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते।
दांत और मुंह की सेहत पर असर
सुबह-सुबह चाय पीने से दांतों पर पीले दाग पड़ सकते हैं। साथ ही मुंह में बदबू और बैक्टीरिया बढ़ने की समस्या भी हो सकती है।
तनाव और घबराहट बढ़ सकती है
चाय में मौजूद कैफीन नर्वस सिस्टम को ज्यादा उत्तेजित कर देता है। इससे कुछ लोगों को घबराहट, दिल की धड़कन तेज होना और तनाव महसूस हो सकता है।
सुबह क्या पीना ज्यादा फायदेमंद है?
अगर आप दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से करना चाहते हैं, तो चाय की जगह ये गुनगुना पानी, नींबू पानी, भीगे हुए बादाम के साथ सादा पानी या हर्बल चाय ट्राई कर सकते हैं।
सही तरीका क्या है?
अगर आप चाय छोड़ नहीं सकते, तो पहले हल्का नाश्ता करें और उसके बाद चाय पिएं। दिन में 1- 2 कप से ज्यादा चाय न लें।
सुबह उठते ही चाय पीना भले ही आदत बन चुकी हो, लेकिन यह सेहत के लिए सही नहीं है। छोटी-सी आदत बदलकर आप पेट, दिमाग और पूरे शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 18 December 2025 at 12:48 IST