अपडेटेड 18 July 2025 at 19:33 IST
Vitamin B12: शरीर में विटामिन B-12 की कमी के हैं लक्षण? घबराइए मत अपने भोजन में शामिल करें किचन की ये चीजें
विटामिन-B12 की कमी पूरी करने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ चीज शामिल करनी होगी। जब भी विटामिन-B12 की बात आती है तो सबसे पहला नाम चिकन और मटन का आता है लेकिन वेजिटेरियन क्या करें? आज हम इस लेख में बताएंगे कि जो चिकन या मटन नहीं खाते हैं वह विटामिन बी12 की कमी कैसे दूर कर सकते हैं?
शरीर को सेहतमंद रखने के लिए विटामिन-B12 बहुत जरूरी माना जाता है। इसकी कमी से शरीर में थकान, चिड़चिड़ापन याददाश्त में कमजोरी और त्वचा व बालों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ महसूस करते हैं तो आप घर बैठे इससे छुटकारा पा सकते हैं।
विटामिन-B12 की कमी पूरी करने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ चीज शामिल करनी होगी। जब भी विटामिन-B12 की बात आती है तो सबसे पहला नाम चिकन और मटन का आता है लेकिन वेजिटेरियन क्या करें? आज हम इस लेख में बताएंगे कि जो चिकन या मटन नहीं खाते हैं वह विटामिन बी12 की कमी कैसे दूर कर सकते हैं?
वेजिटेरियन कैसे दूर करें विटामिन-B12 की कमी?
दही-जीरा: वेजिटेरियन लोग विटामिन-B12 की कमी को पूरा करने के लिए जीरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। जीरा हर किचन में पाया जाता है जो खाने में तड़के के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। विटामिन-B12 की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में जीरे को कई तरीके से शामिल कर सकते हैं। इसे आप पीसकर या पाउडर बनाकर दही में मिलाकर खा सकते हैं।
दही-अलसी के बीज: विटामिन-B12 की कमी को पूरा करने के लिए अलसी के बीज को दही में मिलाकर खा सकते हैं, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होता है, जो विटामिन-B12 की कमी को पूरा कर सकता है।
दही-कद्दू के बीज: कद्दू के बीज भी विटामिन-B12 की कमी को पूरा करने में सहायक हो सकते हैं। कद्दू के बीज में आयरन, मैग्नीशियम और जिंक भरपूर मात्रा में होता है। अगर आप विटामिन-B12 की कमी को दूर करना चाहते हैं तो कद्दू के बीज को रोस्ट करके दही में मिलाकर खा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 18 July 2025 at 19:33 IST