अपडेटेड 18 July 2025 at 08:28 IST

Health Tips: बरसात के मौसम में हो रहा है बदन दर्द? ऐसे पाएं राहत

Health Tips in Hindi: पूरे शरीर का दर्द कैसे खत्म करें? बरसात के मौसम में बदन दर्द से कैसे राहत पाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

health tips in hindi
health tips in hindi | Image: freepik

Health Tips in Hindi: बरसात के दिनों में अक्सर लोगों को शरीर में दर्द की शिकायत हो जाती है। ऐसे में यदि समय रहते कुछ उपायों को अपनाया जाए तो इससे फायदा हो सकता है। ऐसे में इन उपायों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप बदन दर्द की समस्या को दूर करने के लिए कौन-से उपायों को अपना सकते हैं। पढ़ते हैं आग.. 

Uploaded image

बरसात के मौसम में बदन दर्द से कैसे राहत पाएं? 

  • बता दें की बरसात के मौसम में नमी बढ़ने लगती है, जिसके कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है। व्यक्ति को बरसात के मौसम में भी भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अलावा अपनी डाइट में नारियल पानी, फलों का रस, सब्जियों का जूस आदि को भी डाइट में जोड़ना चाहिए। 
  • बरसात के मौसम में वर्कआउट करना नहीं छोड़ना चाहिए। इसे करने से न केवल मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं बल्कि शरीर की स्ट्रेचिंग भी होती है। ऐसे में हल्का-हल्का वर्कआउट शरीर दर्द से राहत दिला सकता है। 
  • व्यक्ति को गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। बता दें, तापमान गिरने से और नमी के बढ़ने के चलते शरीर को गर्म रखना बेहद जरूरी होता है। इससे न केवल मसल्स रिलैक्स होती हैं बल्कि दर्द भी कम होता है। 
  • यदि आपके शरीर में दर्द ज्यादा बढ़ रहा है तो ऐसे में आप लहसुन का तेल लगा सकते हैं। आप सरसों के तेल में लहसुन की कलियों को डालें और पका लें। फिर प्रभावित स्थान की मसाज करें। ऐसा करने से राहत मिल सकती है। 
  • बता दें कि थोड़ी सी धूप शरीर के लिए बेहद जरूरी होती है। इससे हड्डी और मसल्स को मजबूती मिलती है। इसके अलावा आप डाइट में अदरक का रस भी जोड़ सकते हैं ये शरीर के बैक्टीरिया को दूर कर सकता है। 

ये भी पढ़ें - किचन में रखी ये 2 चीजें कर सकती हैं घर की बरकत खत्म! आज ही हटाएं

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 18 July 2025 at 08:26 IST