अपडेटेड 25 May 2025 at 16:35 IST

Summer Tips: इस मौसम ठंडा-गर्म से हो रही है परेशानी? जानें कारण और बचाव

Summer Tips in Hindi: जब किसी व्यक्ति को ठंडा गर्म होता है तो इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार होते हैं ऐसे में उन कारणों के साथ बचाव जानने भी जरूरी है। जानें...

Summer Tips: इस मौसम ठंडा-गर्म से हो रही है परेशानी? जानें कारण और बचाव | Image: Pexels

Summer Tips in Hindi: गर्मियों में अक्सर लोगों को ठंडा गर्म की समस्या हो जाती है। बता दें कि यह समस्या अचानक से तापमान के बदलने के कारण होती है। अचानक से धूप से निकलकर एसी में आ जाना या धूप में ठंडा पानी का सेवन करना, इन आदतों के चलते व्यक्ति ठंडा गर्म की समस्या का सामना करते हैं। बता दें कि यह समस्या शरीर को कई बीमारियों का शिकार बनाती है। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि व्यक्ति ठंडा गरम से क्यों बीमार होते हैं साथ ही इसके कारण और बचाव क्या हैं।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गर्मी के मौसम में ठंडा गर्म होने पर क्या समस्या नजर आ सकती है। पढ़ते हैं आगे...

सर्द-गर्म होने पर क्यों हो जाते हैं बीमार? 

गर्मी बढ़ने पर शरीर का तापमान भी बढ़ता है। वहीं जैसे ही ठंडा मौसम होता है वैसे ही शरीर का तापमान गिर जाता है। इस कारण व्यक्ति को अचानक जुकाम, गले में खराश जैसी समस्या बन जाती है। बता दें, सर्द गर्म बुखार, जुकाम में इंफेक्शन का कारण बनता है। इसके अलावा अचानक से गर्म तापमान में ठंडी चीजों का सेवन शरीर के तापमान को बदल देता है, जिससे व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस कारण सर्द गर्म के चलते लोग बीमारी की चपेट में आते हैं। 

क्या हैं लक्षण? 

जब किसी व्यक्ति को सर्द गर्म की समस्या होती है तो कुछ लक्षण जैसे गले में खिंचाव, जुकाम, इन्फेक्शन, जलन की समस्या, नाक का बंद हो जाना, सांस से जुड़ी समस्या, आंखों में जलन, तेज बुखार आदि नजर आ सकते हैं। 

क्या हैं बचाव? 

अगर बचाव की बात करें तो व्यक्ति एकदम से धूप से निकलकर एसी वाले कमरे में ना आए या धूप में व्यक्ति को साधारण पानी का सेवन करना चाहिए, ना कि ठंडा पानी का सेवन। इसके अलावा शरीर को नॉर्मल रखने के लिए पानी वाले फलों का सेवन करें जैसे खीरा, तरबूज, खरबूज आदि फल शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। इसके अलावा ज्यादा ठंडा पानी पीने से भी बचें। 

ये भी पढ़ें - Gulkand for Women: महिलाएं गर्मियों में जरूर खाएं गुलकंद, जानें फायदे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 25 May 2025 at 16:34 IST