अपडेटेड 22 May 2025 at 18:17 IST

Gulkand for Women: महिलाएं गर्मियों में जरूर खाएं गुलकंद, जानें इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे

Gulkand Benefits For Women: महिलाओं को गर्मी में अपनी डाइट में गुलकंद को जोड़ना चाहिए। ऐसे में इसे लेने के तरीके के बारे में औप फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।

gulkand
महिलाएं गर्मियों में जरूर खाएं गुलकंद, जानें लेने का तरीका और फायदे | Image: pti

Gulkand Benefits For Women: गुलकंद के अंदर कई ऐसे में पोषक तत्व ऐसे हैं जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। ऐसे में महिलाओं को अपनी डाइट में गुलकंद को जोड़ना चाहिए। बता दें कि गुलकंद के अंदर कई जरूरी तत्व विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन बी6, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो सेहत को कई समस्याओं से बचा सकता है। ऐसे में ये महिलाओं के लिए कैसे फायदेमंद है, इसके बारे में पता होना जरूरी है।     

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि महिलाओं के लिए गुलकंद के क्या फायदे हैं और किन तरीकों से आप अपना डाइट में गुलकंद को जोड़ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…  

Uploaded image

महिलाओं के लिए गुलकंद के फायदे (Mahilao ke liye Gulkand ke fayde)

  • गर्मियों में महिलाएं यदि गुलकंद खाती हैं तो इससे शरीर को ठंडा रखा जा सकता है। साथ ही लू से भी बचा जा सकता है। ये शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ फ्रेश भी रख सकता है। 
  • यदि महिलाओं को गर्मी के कारण शरीर में जलन हो रही है तो ऐसे में इसे शांत करने के लिए आप गुलकंद को डाइट में जोड़ सकते हैं। इसके सेवन से न केवल थकान को दूर किया जा सकता है बल्कि कमजोरी और शरीर में दर्द जैसी परेशानियों से भी राहत मिल सकती है।
  • महिलाएं अगर डाइट में गुलकंद को जोड़ती हैं तो इससे पाचन तंत्र को भी अच्छा रखा जा सकता है। ये पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को दूर कर सकता है। 
  • यदि महिलाएं पीरियड्स के दौरान हैवी ब्‍ल‍ीडिंग, अनियमित ब्‍लीडिंग या ल्यूकोरिया की समस्याओं से जूझ रही हैं तो ऐसे में आप गुलकंद को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं।

महिलाओं कैसे लें गुलकंद लेने का तरीका (How to take gulkand?)

आप अपनी डाइट में रात के खाने से पहले गुलकंद को जोड़ सकते हैं। इससे अलग अपने दिन की शुरुआत भी गुलकंद से कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - Hair Oil: बालों के लिए घर पर बनाएं तेल, जड़ें होंगी मजबूत

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 22 May 2025 at 18:14 IST