अपडेटेड 20 June 2025 at 22:19 IST
Health Problems: गर्मी में बार-बार हो रहे हैं बीमार? इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, सेहत को होगा बड़ा नुकसान
अगर आप भी गर्मी में बार-बार बीमार हो रहे हैं? इन संकेतों को नजरअंदाज किया तो गंभीर बीमारी हो सकती है।
Hot weather health problems: भीषण गर्मी और तेज धूप न सिर्फ असहजता ला रही है, बल्कि कई लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, गर्मी में बार-बार बीमार पड़ना एक चेतावनी संकेत हो सकता है, जिसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।
गर्मियों में जुकाम होना असामान्य नहीं है। इसे समर कोल्ड कहा जाता है। यह समस्या ठंडे पानी, एयर कंडीशनिंग और तेज धूप के कारण शरीर के तापमान में अचानक बदलाव से होती है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक, धूप से लौटते ही ठंडा पानी पीना या ठंडी जगह में जाना, शरीर के अंदरूनी तापमान को डिस्टर्ब करता है। इससे जुकाम, बुखार, छाले, मसल्स पेन और गले की खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
- बार-बार छींक आना
- बहती नाक और गले में खराश
- हल्का बुखार और बदन दर्द
- मुंह में छाले और कमजोरी
- यदि ये लक्षण बार-बार हो रहे हैं, तो तुरंत सावधानी बरतनी चाहिए।
बचाव के लिए क्या करें?
- धूप से लौटने के बाद तुरंत ठंडा पानी न पिएं।
- शरीर का तापमान सामान्य होने दें।
- चाय में शहद मिलाकर पिएं।
- गुनगुने नमक पानी से गरारे करें।
- नाक को खारे पानी से साफ करें।
लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी
गर्मी में बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है कि आप अपने रहन-सहन में बदलाव लाएं। संयमित दिनचर्या, हाइड्रेशन और आयुर्वेदिक उपाय अपनाकर आप समर कोल्ड से बच सकते हैं।
(इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 20 June 2025 at 22:13 IST