Without Oil Recipes: गर्मियों में फिट रहने का ये है सुपर- सीक्रेट, बिना तेल वाली ये 5 हेल्दी रेसिपीज जरूर ट्राई करें

Without Oil Recipes: गर्मियों में अगर हीट बचना है, तो उनके लिए बिना तेल वाली चीजें खाना काफी फायदेमंद होता है। यहां हम 5 ऐसी ही बिना तेल वाली चीजें लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Without Oil Recipes | Image: AI

Without Oil Recipes: गर्मियों का मौसम आते ही अपनी डाइट में बदलाव करना काफी जरूरी होता है। हीट से बचने के लिए तला- भुना और भारी खाना शरीर पर ज्यादा असर डालता है। इस वजह से सुस्ती, अपच और शरीर में गर्मी बढ़ने की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में हल्का, ठंडा और बिना तेल वाला खाना सबसे बेहतर ऑप्शन होता है। ऑयल- फ्री रेसिपीज सिर्फ पचाने के लिए ही आसान नहीं होती हैं, बल्कि शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ दिनभर एनर्जी भी बनी रहती है।

तरबूज फ्रूट सलाद

तरबूज से बनी हुई फ्रूट सलाद गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने का सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। इसमें तरबूज के साथ सेब, केला और पुदीना मिलाकर ऊपर से काला नमक छिडकें। यह हल्का और रिफ्रेशिंग डिश मेहमानों को परोसने के लिए भी परफेक्ट है। इसके साथ ही दिन में रोजाना इसे आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो काफी फायदेमंद मानी जाती है।

खीरा-पुदीना रायता

गर्मियों में खीरा और पुदीना बॉडी को ठंडा रखने का काम करते हैं। इसे बनाने के लिए दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा, पुदीना पत्ती, नमक और भुना जीरा मिलाकर तैयार किया जाता है। ये रायता सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि स्वादिष्ट भी होता है, इसके साथ ही डाइजेशन के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने के साथ या बाद में ठंडा-ठंडा सर्व किया जा सकता है।

आम पना

कच्चे आम से बना हुआ आम पना गर्मियों में लू से बचाने का काम करता है। इसके लिए उबले हुए आम के गूदे में पानी , चीनी, काला नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर तैयार किया गया ड्रिंक बनाया जाता है। यह ड्रिंक शरीर को ठंडक और इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

स्प्राउट्स सलाद

मूंग स्प्राउट्स, टमाटर, प्याज और नींबू रस से बना सलाद हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह बिना तेल के तैयार होता है और शरीर को जरूरी प्रोटीन देने में मदद करता है। इसे ब्रेकफास्ट में शामिल करना सबसे बेहतर ऑप्शन होता है।

दही फ्रूट डिलाइट डेजर्ट

दही, शहद और ताजे फलों से तैयार यह डिश एक शानदार समर डेजर्ट होता है। इसे बनाने में गैस की जरूरत नहीं होती है। इसके साथ ही इसमें तेल की भी जरूरत नहीं होती है, जिससे यह डाइट के लिए आसान और हेल्दी ऑप्शन होता है।

यह भी पढ़ें: Mango Kulfi: बिना चीनी के बनाएं टेस्टी मैंगो कुल्फी, घर पर ही मिलेगा देसी फ्लेवर का मजा, नोट करें ये देसी रेसिपी

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 28 March 2026 at 22:08 IST