अपडेटेड 21 June 2025 at 23:50 IST

गर्मी में हो रहे बार-बार बीमार? आम का पन्ना है असरदार उपाय; घर में इस तरह बनाए

गर्मी में बीमारियों से बचने के लिए आम का पन्ना असरदार उपाय साबित हो सकता है, अगर आप भी बार बार बीमार हो रहे हैं तो इसे जरूर बनाकर पिएं। कैसे बनाना है वो हम बता देंगे।  

आम का पन्ना | Image: @samreensabah

Mango Panna Recipe: गर्मी का मौसम आते ही लू लगना, उल्टियां, डिहाइड्रेशन और पेट संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। अगर आप भी गर्मी में बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, तो इसका कारण लू और शरीर में पानी की कमी हो सकता है। ऐसे में आम का पन्ना एक बेहतरीन उपाय साबित हो सकता है। यह लू से तो बचाव करता ही है, साथ ही आपके शरीर को भी ठंडा रखता है।

आम का पन्ना क्यों है फायदेमंद? 

आम का पन्ना कच्चे आम से बनाया जाता है, जिसे आयुर्वेद में गर्मी से बचाव के लिए एक बेहतरीन उपाय माना गया है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन C और बाकी पोषक तत्व गर्मी में शरीर को ठंडा रखते हैं और जलन, लू, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाव करते हैं। यह पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है और शरीर की ऊर्जा को बनाए रखता है।

आम का पन्ना बनाने की विधि

आम का पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले 3-4 कच्चे आमों को धोकर कुकर में थोड़े से पानी के साथ उबालें। ध्यान रहे कि आम सिर्फ दो सीटी तक ही उबालें, ताकि वे फट न जाएं। इसके बाद, आम को ठंडा होने दें और फिर उनका छिलका हटा कर गूदा निकाल लें।

रेसिपी

  • 5-6 चम्मच चीनी
  • 1 टेबल स्पून भुना जीरा पाउडर
  • 1 टेबल स्पून काला नमक
  • 1 टेबल स्पून पिसा हुआ हरा पुदीना
  • 1/4 चम्मच काली मिर्च (वैकल्पिक)

कच्चे आम के गूदे में अपनी पसंद के अनुसार पानी डालें और उसे अच्छे से मिक्स करें। फिर, चीनी, नमक, जीरा पाउडर और पुदीना डालें। आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी काली मिर्च या लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं। अंत में, आइस क्यूब्स डालें और इस ठंडे आम पन्ने का आनंद लें। आप इसे हफ्तेभर तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं।

आम का पन्ना फायदेमंद

  1. आम का पन्ना न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह गर्मी में शरीर के लिए कई फायदे भी लाता है।
  2. लू से बचाव: आम पन्ना शरीर को ठंडा रखता है और लू लगने से बचाता है।
  3. पाचन सुधारता है: इसमें मौजूद आम और मसाले पाचन को दुरुस्त रखते हैं। 
  4. विटामिन C से भरपूर: यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है और गर्मी के मौसम में शरीर को सेहतमंद बनाए रखता है।

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए आम का पन्ना एक प्राकृतिक और असरदार उपाय है। इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है और यह न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गर्मी में अपनी सेहत का ख्याल रखें और आम के पन्ने का सेवन करके गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचें।

यह भी पढ़ें : आधे भारत में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा देशभर में मौसम?

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 21 June 2025 at 23:50 IST