अपडेटेड 17 April 2025 at 16:20 IST
Summer diet: गर्मियों में भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, जानें क्यों
Summer Tips in Hindi: बता दें कि कुछ चीजों की सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। ऐसे में इन चीजों को आज ही अपनी डाइट से निकाल दें। जानें उनके बारे में...
Summer Tips in Hindi: गर्मियों के मौसम में अक्सर उन चीजों का सेवन किया जाता है, जिससे कि शरीर को ठंडक मिल सके> लेकिन लोग जानकारी की कमी के कारण कुछ ऐसी चीजें अपनी डाइट में जोड़ लेते हैं, जिसके कारण शरीर में गर्मी बढ़ जाती है और व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पहले ही यदि पता चल जाए कि किन चीजों से समस्याएं बढ़ सकती हैं तो इन चीजों को आप अपनी डाइट से निकाल दें।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन चीजों के सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। पढ़ते हैं आगे...
इन चीजों का ना करें सेवन
- गर्मियों में व्यक्ति को अजवाइन का सेवन सोच समझकर करना चाहिए। बता दें, अजवाइन की तासीर गर्म होती है ऐसे में यह शरीर को गर्मी प्रदान करता है।
- व्यक्ति को गर्मियों में त्रिफला का सेवन भी डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए। त्रिफला की तासीर गर्म होती है ऐसे में ये शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है। हालांकि ये पेट के लिए अच्छा होता है पर डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करें।
- व्यक्ति को गर्मी में लौंग का सेवन भी डॉक्टर की सलाहकार करना चाहिए। लौंग की तासीर बेहद गर्म होती है। हालांकि एक दिन छोड़कर एक दिन एक लौंग खाई जाए तो इससे सेहत को फायदा होता है पर ज्यादा लौंग खाने से कई नकारात्मक लक्षण भी नजर आ सकते हैं।
क्या खाएं?
व्यक्ति को गर्मियों में खीरा, लौकी, तोरई, ककड़ी आदि चीजों का सेवन करना चाहिए। इनकी तासीर ठंडी होती है ये शरीर को ठंडक भी प्रदान करते हैं। इससे अलग खरबूज, तरबूज, अंगूर, संतरे आदि भी सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। आप अपनी डाइट में शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए सौंफ भी जोड़ सकते हैं। सौंफ भी सेहत की कई समस्या को दूर करने में उपयोगी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 17 April 2025 at 16:20 IST