अपडेटेड 15 August 2024 at 17:29 IST
Semen Vs Sperm: स्पर्म और सीमन में क्या अंतर है? फर्टिलिटी के लिए कितना अहम...
Is there a difference between sperm and semen: लोगों को पता होना चाहिए कि स्पर्म और सीमन में क्या अंतर है? जानते हैं इसके बारे में...
Are semen and sperm the same? अक्सर लोग अपनी बातों में सीमन को स्पर्म के स्थान पर और स्पर्म को सीमन के स्थान पर प्रयोग करते हैं। उन्हें लगता है कि यह दोनों ही एक हैं। लेकिन बता दें कि यह दोनों एक नहीं हैं बल्कि अलग-अलग हैं। सीमन सफेद तरल पदार्थ के रूप में नजर आता है। वहीं स्पर्म को आंखों से देखना संभव नहीं है। इसके लिए माइक्रोस्कोप की जरूरत पड़ती है। हालांकि प्रजनन के लिए स्पर्म का रोल ज्यादा अहम होता है।
आज हम आपको इन दोनों के अंतर के बारे में बताएंगे। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि स्पर्म और सीमन के बीच में क्या अंतर (What is the liquid that comes out of a guy before sperm?) है। पढ़ते हैं आगे…
सीमन क्या है? (What is Semen?)
सबसे पहले बता दें कि सीमन क्या है। जैसा कि हमने पहले भी बताया कि यह एक सफेद तरल पदार्थ के रूप में देखा जाता है, जिसके अंदर शुगर, प्रोटीन, कुछ विटामिंस और मिनरल्स जैसे तत्व मौजूद हो सकते हैं। वहीं इसका काम स्पर्म को प्रजनन के लिए अंडे तक पहुंचाना होता है। वीर्य की सहायता से ही स्पर्म हवा में तैरते हैं। क्योंकि आज के समय में पुरुष खराब डाइट, धूम्रपान, शराब या अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में स्पर्म काउंट की क्वालिटी पर प्रभाव पड़ता है। बता दें कि पुरुष 30 की उम्र के आसपास सबसे ज्यादा सीमन का उत्पादन करते हैं।
स्पर्म क्या है? (What is sperm count?)
स्पर्म की बात की जाए तो जैसा कि हमने पहले भी बताया है स्पर्म को आंखों से नहीं देख सकते। इसके लिए माइक्रोस्कोप की जरूरत पड़ती है। बता दें कि एक महिला के शरीर में 5 दिन तक स्पर्म जीवित रह सकता है। वहीं अगर बाहरी वातावरण की बात की जाए तो ये कुछ ही मिनटों में मर जाते हैं। जैसे-जैसे पुरुषों की उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे स्पर्म की गुणवत्ता और गतिशीलता कम होने लगती है। खास तौर पर 50 साल के बाद स्पर्म में काफी गिरावट देखी जा सकती है।
स्पर्म और सीमन में क्या अंतर है?
सीमन सेक्सुअल एक्टिविटीज के दौरान डिस्चार्ज (सफेद तरल पदार्थ) होने पर निकलता है। वहीं स्पर्म प्रजनन कोशिकाएं होती हैं जो इस सफेद तरल पदार्थ के अंदर मौजूद होती है। अगर स्पर्म काउंट की क्वालिटी अच्छी नहीं है तो पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या भी हो सकती है, जिससे पैरेंट्स बनने में दिक्कत आ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 15 August 2024 at 17:29 IST