अपडेटेड 11 July 2025 at 21:22 IST
Right Way To Drink Water: सुबह गर्म या ठंडा? क्या है पानी पीने का सही तरीका, 90% लोगों को नहीं पता
दुनिया में 90 फीसदी लोगों को ये नहीं पता है कि सुबह में हमें गर्म पानी पीना चाहिए या फिर ठंडा। लोग ये भी नहीं जानते हैं कि पानी पीने का सही तरीका क्या है।
मानव शरीर में करीब 70 फीसदी पानी होता है। हमें अक्सर बताया जाता है कि पानी हमारे शरीर के लिए पानी कितना जरूरी है। इसलिए डॉक्टर भी हमेशा उचित मात्रा में पानी पीने के लिए कहते हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि करीब 90 फीसदी लोगों के ये नहीं पता है कि पानी पीने का सही तरीका क्या है। हमें सुबह उठते के साथ गर्म पानी पीना चाहिए या फिर ठंडा पानी पीना चाहिए।
सुबह गर्म या ठंडा पानी पीयें, यह एक आम सा सवाल है, जो शायद हर किसी के जहन में उठता है। बताते चलें कि गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र को लाभ होता है और यह शरीर को डिटॉक्स करता है। वहीं ठंडा पानी पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसके साथ ही गर्मियों में ताजा पानी पीने से आपके शरीर को ठंडक मिलती है।
सुबह को पीना चाहिए गर्म पानी!
पानी को हमेशा धीरे-धीरे पीना चाहिए। पानी पीने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। दिनभर में पर्याप्त पानी पीना जरूरी है, वरना आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। वहीं सुबह के समय में गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि गर्म पानी के साथ ही रातभर में आपके शरीर में बना सलाइवा पेट तक पहुंच जाता है। फिर यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को सही करता है।
लेकिन सबसे जरूरी यह है कि आप जहां रह रहे हैं, वहां की जलवायु को देखते हुए उतनी मात्रा में ही पानी पीयें। अगर आप ठंडे प्रदेश में रह रहे हैं, तो वहां पानी का कम सेवन कर सकते हैं, लेकिन अगर आप गर्म प्रदेश में रह रहे हैं, तो आपको ठंडा पानी पीना चाहिए।
खाना की तरह पीयें पानी
जल्दबाजी में अक्सर लोग खड़े होकर पानी पी लेते हैं और निकल जाते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। पानी हमेशा बैठकर ही आराम से पीना चाहिए। पानी को खाने की तरह पीना चाहिए। एक कहावत है कि ड्रिंक योर फूड एंड ईट योर वाटर। इसका मतलब है कि अपने खाने को पानी पीने की तरह खाएं और पानी को खाना चबाने की तरह पीयें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 11 July 2025 at 21:22 IST