अपडेटेड 6 March 2024 at 10:39 IST
खांसते और छींकते समय निकल जाता है यूरिन! क्या है इसके पीछे का कारण? ले सकता है इंफेक्शन का रूप
Urine Leakage Control Tips: अगर खांसते, छींकते समय आपका यूरिन निकल जाता है तो आपको ये बातें जरूर जान लेनी चाहिए।
Urine Control Tips: बढ़ती उम्र के साथ-साथ हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस तरह के बदलाव लड़के व लड़की दोनों के शरीर में होते हैं। एक उम्र के बाद शरीर में ज्यादातर बदलाव हार्मोनल होते हैं। जिस कारण लोगों को यूरिन से जुड़ी कुछ समस्याएं भी होने लगती हैं।
हम में से कई ऐसे लोग हैं जो हंसते, खांसते या छींकते समय अचानक से यूरिन लीक (Urine Leakage) हो जाने की समस्या का सामना करते हैं। कई लोग इस परेशानी को आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं तो कई लोग इसे बताने में शर्म महसूस करते हैं। ये समस्या ज्यादातर लड़कियों में देखी जाती है।
जैसे प्रेग्नेंसी या पीरियड्स के बाद उनके शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों का सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। जिस कारण उन्हें ज्यादा यूरिन आने या हंसते, खांसते वक्त यूरिन लीकेज होने की समस्या हो जाती है। ये समस्या भले ही दिखने में आम सी है लेकिन ये आपको गंभीर इंफेक्शन भी दे सकती है।
जी हां, यूरिन इंफेक्शन या प्राइवेट पार्ट में पनपे अन्य बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण कई बार यह दिक्कत महिलाओं के गर्भाश्य तक पहुंच जाती है। जिस कारण उन्हें प्रेग्नेंसी में दिक्कत का सामना तक करना पड़ सकता है। ऐसे में चलिए सबसे पहले जानते हैं कि आखिर इस यूरिन लीकेज की समस्या के पीछे क्या कारण होते हैं।
यूरिन लीकेज का कारण (Reason for urine leakage)
- डिलीवरी के बाद, बढ़ती उम्र में या बढ़ते वजन के कारण या प्रीमेनोपॉज की स्थिति में पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियां कमजोर होने लग जाती हैं। जो धीरे-धीरे पेल्विक मसल्स को कमजोर कर देती हैं और ऐसे में जब आप छींकते या खांसते हैं तो इससे यूरिन लीक की समस्या शुरू हो जाती है।
- इसके अलावा शारीरिक कमजोरी, कोई बड़ी बीमारी, अनहेल्दी डाइट के कारण भी ये समस्या पैदा हो सकती है। ऐसा पेल्विक मसल्स के कमजोर होने के कारण होता है। ऐसे में जब भी आप हंसते, खांसते, छींकते या भागते हैं तो ब्लेडर पर दबाव पड़ता है जिस कारण वह यूरिन को रोककर नहीं रख पाता और हल्का सा यूरिन लीक हो जाता है।
- यूरिन लीकेज की समस्या इसलिए भी होती है क्योंकि जब ब्लेडर में यूरिन भर जाता है तो इसका एक सिग्नल हमारे ब्रेन को भेजा जाता है, जो हमें यूरिन जाने का निर्देश देता है। हालांकि जब ब्लेडर बहुत अधिक एक्टिव हो जाता है तो यह यूरिन को रोक नहीं पाता है, जिससे खांसते-छींकते समय थोड़ा सा यूरिन निकल जाता है।
यूरिन लीकेज रोकने के उपाय (Tips to control urine leakage)
- यूरिन लीकेज की समस्या को रोकने के लिए सबसे पहले आपको अपनी डाइट को हेल्दी बनाना होगा।
- आपको अपनी टाइट से अधिक मीठी और खट्टी चीजों को बाहर कर देना चाहिए।
- यूरिन लीकेज को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप पेल्विक मसल्स को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज करना शुरू कर दें।
- इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि आप चाय और कॉफी जैसी तमाम कैफीन युक्त चीजों का सेवन करना पूरी तरह से बंद कर दें।
- इसके अलावा आप यूरिन लीकेज की समस्या को लेकर डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 6 March 2024 at 10:39 IST