Whiteheads ने कर दिया है परेशान? इन घरेलू उपायों से मिलेगा छुटकारा, लौट आएगी चेहरे की खोई रौनक

Skin Care: अगर आपको व्हाइटहेड्स की समस्या से छुटकारा पाना है तो आप इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Whiteheads
व्हाइटहेड्स | Image: Freepik

Whiteheads: चमकदार, खूबसूरत, बेदाग चेहरा किसे पसंद नहीं होता है? अगर चेहरे पर एक छोटा सा दाना भी हो जाए तो हम काफी परेशान हो जाते हैं। जिसकी रोकथाम के लिए हम कई तरह के स्किन केयर (Skin Care) प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में कई लोगों के चेहरे पर व्हाइटहेड्स (Whiteheads) की समस्या होती है।

व्हाइटहेड्स, ब्लैकहेड्स की तरह ही होते हैं। दरअसल, चेहरे पर जो व्हाइट कलर के पिंपल्स यानी कील होते हैं उन्हें व्हाइटहेड्स कहा जाता है। स्किन पर इनके उभरने के कारण चेहरे का अनवॉन्टेड ऑयल होता है। स्किन का ये एक्स्ट्रा ऑयल जब रोम छिद्रों या हेयर फॉलिकल्स में जमा जाता है तो इससे स्किन पोर्स भर जाते हैं, जिससे व्हाइटहेड्स की समस्या शुरू हो जाती है।

हालांकि चेहरे पर दिखने वाले ये व्हाइटहेड्स काफी भद्दे लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपको इसके लिए घर बैठे ही कुछ घरेलू उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में।

व्हाइटहेड्स से निजात पाने के घरेलू उपाय (Home Remedies To Remove Whiteheads)

शुगर स्क्रब (Sugar Scrub)

Advertisement

व्हाइटहेड्स से छुटाकारा पाने के लिए स्किन को एक्सफोलिएट करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप घर पर ही शुगर स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको एक चम्मच चीनी (Sugar) में थोड़ा ऑलिव ऑयल (olive oil) लेकर चेहरे पर 2 मिनट तक हल्के हाथों से रब करना है और इसके बाद चेहरा धो लेना है। इससे आपके व्हाइटहेड्स काफी हद तक कम हो जाएंगे।

शहद (Honey)

Advertisement

शहद कई तरह के एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। व्हाइटहेड्स रिमूव करने के लिए आप शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको शहद को बस हल्का सा गर्म करना है और स्किन पर जहां व्हाइटहेड्स की समस्या है इसे वहां पर लगा लेना है। 10-15 मिनट के बाद आप अपना चेहरा धो सकते हैं। इससे आपको व्हाइटहेड्स की समस्या से जल्द छुटकारा मिलेगा।

एलोवेरा (Aloe Vera)

व्हाइटहेड्स की समस्या से राहत पाने के लिए आप एक कटोरी में एलोवेरा जेल लेकर इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। अब इस पेस्ट को व्हाइटहेड्स वाली जगह पर 10 से 15 मिनट तक लगाने के बाद धो लें। इससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। 

ये भी पढ़ें: Anant Ambani: 18 महीने में घटाया 108 किलो वेट फिर भी कम क्यों नहीं हो रहा वजन? अनंत को है ये बीमारी
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड