अपडेटेड 15 December 2025 at 14:17 IST

Ragi Roti vs Kuttu Roti: रागी या कट्टू... सेहत के लिए कौन से आटे की रोटी ज्यादा फायदेमंद? खाने से होगा वेट लॉस और आप रहेंगे स्वस्थ्य

Weight Loss Roti: रागी और कट्टू, दोनों ही आटे वेट लॉस और डायजेशन के लिए माने जाते हैं फायदेमंद। लेकिन कौन सा आटा है आपके लिए बेहतर? जानिए न्यूट्रिशनल तुलना और फायदे।

रागी रोटी Vs कुट्टु रोटी खाने के फायदे क्या हैं? | Image: Freepik

How To Make Healthy Roti At Home: रोटी हर भारतीय घर का अहम हिस्सा होती है। दाल, सब्जी या करी के साथ रोटी न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है बल्कि शरीर को जरूरी ऊर्जा और पोषक तत्व भी देती है। हालांकि, रोटी कितनी हेल्दी होगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस आटे से बनी है। आजकल लोग गेहूं के अलावा रागी और कुट्टू के आटे की रोटी भी खूब पसंद कर रहे हैं, खासकर वेट लॉस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए। ऐसे में सवाल उठता है कि रागी की रोटी ज्यादा फायदेमंद है या कुट्टू की? तो चलिए जानते हैं दोनों के क्या हैं फायदे?

रागी की रोटी खाने के फायदे

रागी को सुपरफूड माना जाता है। यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

  • कैल्शियम से भरपूर: रागी कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह खास तौर पर फायदेमंद है।
  • आयरन की अच्छी मात्रा: इसमें आयरन होता है, जो खून की कमी यानी एनीमिया से बचाने में मदद करता है।
  • फाइबर से भरपूर: रागी की रोटी पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • डायबिटीज फ्रेंडली: रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में सहायक है।

कुट्टू की रोटी खाने के फायदे

कुट्टू की रोटी खासकर व्रत के दौरान खाई जाती है, लेकिन यह रोजमर्रा की डाइट के लिए भी काफी हेल्दी है।

  • हाई-क्वालिटी प्रोटीन: कुट्टू में रागी की तुलना में ज्यादा प्रोटीन होता है। यह एक कम्प्लीट प्रोटीन है, जिसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं।
  • वजन घटाने में मददगार: इसमें फाइबर ज्यादा और कार्बोहाइड्रेट कम होते हैं, जिससे वेट लॉस करने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प है।
  • दिल के लिए फायदेमंद: कुट्टू में मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत को बेहतर रखते हैं।
  • डायबिटीज के लिए सुरक्षित: इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है।

आखिर आपके लिए कौन-सी रोटी है बेहतर?

  • अगर आपको कैल्शियम या आयरन की कमी है और हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो रागी की रोटी ज्यादा फायदेमंद रहेगी।
  • अगर आप प्रोटीन से भरपूर डाइट, वेट लॉस और दिल की सेहत पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, तो कुट्टू की रोटी आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

रागी और कुट्टू दोनों ही ग्लूटेन-फ्री और सेहत के लिए फायदेमंद हैं। सही चुनाव आपकी जरूरत और सेहत के लक्ष्य पर निर्भर करता है। चाहें तो आप दोनों को बारी-बारी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, ताकि शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल सकें और आप स्वस्थ व फिट रह सकें।

यह जरूर पढ़ें: Gajar Matar Soup Recipe: सर्दी में घर पर बनाएं गाजर-मटर से बना सूप, क्रीमी स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी बरकरार, नोट कर लें आसान रेसिपी
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 15 December 2025 at 14:17 IST