अपडेटेड 25 February 2025 at 21:02 IST
Pregnancy: क्या गर्भाशय निकालने के बाद महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं?
क्या गर्भाशय निकालने के बाद महिला गर्भवती हो सकती है? बिना बच्चेदानी के बच्चा पैदा हो सकता है क्या? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Pregnancy tips in hindi: बता दें कि जब किसी महिला की बच्चेदानी में कैंसर या कोई गंभीर रोग हो जाता है तो डॉक्टर उसे निकलवाने की सलाह देते हैं। ऐसे में बच्चेदानी निकलवाने के बाद महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे हार्मोन बदलाव, मूड स्विंग्स, मेनोपॉज आदि लेकिन महिलाओं के मन में यह सवाल भी उठता है कि क्या वह बच्चेदानी निकलवाने के बाद प्रेग्नेंट हो सकती हैं। अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या महिलाएं बच्चेदानी निकलवाने के बाद प्रेग्नेंट हो सकती हैं। पढ़ते हैं आगे…
महिलाएं बच्चेदानी निकलवाने के बाद प्रेग्नेंट…
बता दें कि बच्चेदानी वह स्थान होता है जहां पर भ्रूण का विकास होता है। ऐसे में यह स्थान न केवल सुरक्षित होता है बल्कि इस स्थान में बच्चा कई तरह के संक्रमण और बाहरी प्रदूषण तत्व से भी बचता है। अगर महिलाएं बच्चेदानी निकलवाती है तो वह कभी भी मां नहीं बन सकती हैं। हालांकि बच्चेदानी निकालना एक मेडिकल प्रोसीजर है, जिसमें इसके बाद महिलाओं को पीरियड्स भी नहीं होते हैं। बता दें कि अगर मेनोपॉज से पहले ओवरी निकले तो सर्जरी के तुरंत बाद मेनोपॉज हो जाता है, जिससे यह स्पष्ट है कि महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं।
बच्चेदानी निकलवाने के दुष्परिणाम
हालांकि इसके कुछ नकारात्मक परिणाम भी हैं जो शरीर पर दिखते हैं। जी हां, बच्चेदानी निकलवाने के बाद महिलाओं के लिए कंसीव करना मुमकिन नहीं। इसके अलावा महिलाओं को हार्मोन बदलावों का सामना भी करना पड़ता है। बता दें कि कई बार महिलाओं को ऐसा लगता है कि उन्हें पीरियड्स का दर्द हो रहा है। परंतु ऐसा नहीं होता हालांकि इसका नकारात्मक प्रभाव महिलाओं की सेक्सुअल लाइफ पर भी पड़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 25 February 2025 at 21:02 IST