अपडेटेड 25 February 2025 at 17:44 IST
Tulsi: सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से क्या फायदा होता है? जानें कितने पत्ते खाएं
Can I eat basil leaves on an empty stomach? मुझे रोजाना कितने तुलसी के पत्ते खाने चाहिए? तुलसी के पत्ते खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? जानें...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How many tulsi leaves should be eaten in a day: बता दें तुलसी के पत्ते सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। ऐसे में यदि खाली पेट इन पत्तों का सेवन किया जाए तो कई समस्याओं से भी बचा जा सकता है। तुलसी के पत्तों के अंदर जरूरी पोषक तत्व जैसे (एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट्स) पाए जाते हैं जो एसिडिटी, सर्दी, जुकाम आदि से राहत दिला सकते हैं। ऐसे में लोगों को उनके फायदे के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन करने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
तुलसी के पत्ते खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?
- यदि रोज तुलसी के पत्तों का सेवन किया जाए तो सर्दी जुकाम से बचा जा सकता है। ये न केवल जुकाम को दूर कर सकते हैं बल्कि इनके अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं। साथ ही व्यक्ति को बैक्टीरिया और वायरस की चपेट में आने से बचा सकते हैं।
- यदि रोज तुलसी के पत्तों का सेवन किया जाए तो पाचन में सुधार भी आ सकता है। ये पेट की जलन और एसिडिटी दोनों को दूर करते हैं।
- यदि आप तनाव की समस्या से जूझ रहे हैं तो अपनी डाइट में तुलसी के पत्ते को जोड़ सकते हैं। तुलसी के पत्ते नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करने के साथ-साथ चिंता भी दूर कर सकते हैं।
- बता दें कि जो लोग ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं वे अपनी डाइट में तुलसी के पत्ते को जोड़ सकते हैं। तुलसी के पत्ते डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद उपयोगी हैं। खाली पेट इनका सेवन करना उपयोगी साबित हो सकता है। हालांकि डायबिटीज के रोगियों को हम सलाह देते हैं कि एक्सपर्ट की सलाह पर ही आप अपनी डाइट में बदलाव करें।
मुझे रोजाना कितने तुलसी के पत्ते खाने चाहिए?
आप नियमित रूप से दो से तीन पत्ते गर्मियों में चबा सकते हैं और सर्दियों में 4 से 5 पत्तों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि हर शरीर की तासीर अलग होती है ऐसे में सही मात्रा की जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 25 February 2025 at 17:44 IST