अपडेटेड 14 March 2025 at 13:57 IST
Post Holi Detox: होली खेलने के बाद शरीर को करें डिटॉक्स, जानें आसान Tips
यदि आपने होली पार्टी में ज्यादा खा लिया है तो ऐसे में अपने शरीर को डिटॉक्स करना तो बनता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि आप अपने शरीर को कैसे डिटॉक्स करें..
Post Holi Detox: होली का त्योहार न केवल रंगों का त्यौहार होता है बल्कि इस त्यौहार में नए-नए पकवान भी बनते हैं, जिससे त्यौहार की शोभा और दोगुनी हो जाती है। ऐसे में मेहमान आते हैं और उन पकवानों का मजा लेते हैं। यदि आप भी तरह-तरह के पकवान होली पर खा रहे हैं तो बाद में शरीर को डिटॉक्स करना तो बनता है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि होली के बाद अपने शरीर को डिटॉक्स कैसे करें। पढ़ते हैं आगे...
शरीर को डिटॉक्स करने के तरीके
- अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए व्यक्ति को बहुत सारा पानी पीना चाहिए। बता दें कि यह बेहद ही आसान तरीका है शरीर को डिटॉक्स करने का। ऐसे में व्यक्ति को कम से कम 9 से 12 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। ऐसा करने से न केवल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है बल्कि शरीर को डिटॉक्सिफाई भी किया जा सकता है।
- शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आपको हेल्दी फूड का सेवन करना चाहिए। ऐसे में अपनी डाइट में तला भुना और मसालेदार खाने को निकाल दें और सब्जियां, फल, फाइबर युक्त आहार, दही आदि को जोड़ें। बता दें कि भारी खाना और तेल वाला खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आप अपने शरीर को हेल्दी फूड से डिटॉक्सिफाई करें।
- शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए योगा, मेडिटेशन और एक्सरसाइज तीनों ही बेहद उपयोगी है। बता दें कि इससे न केवल मानसिक रूप से शांति मिल सकती है बल्कि पार्टी के बाद शरीर थकान महसूस करता है। ऐसे में योग मेडिटेशन थकान को दूर करने में भी आपके बेहद काम आ सकती है।
- शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए व्यक्ति को नींद लेना भी बेहद जरूरी है। जी हां, बता दें कि 8 से 10 घंटे की नींद हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होती है। ऐसे में यदि व्यक्ति गुणवत्ता वाली नींद लेता है तो इससे न केवल शरीर चार्ज होता है बल्कि व्यक्ति अगले दिन तरोताजा महसूस कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 14 March 2025 at 13:57 IST