अपडेटेड 8 September 2024 at 16:33 IST

Guava: अमरूद ही नहीं इसके बीज भी सेहत के लिए हैं वरदान, खाने से होते हैं ये 5 फायदे

Guava Seeds: अमरूद खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका बीज भी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है।

अमरूद के बीजों को खाने के फायदे | Image: Freepik

Amrood Ke Beej Khane Ke Fayde: हेल्थ एक्सपर्ट्स हो या फिर डॉक्टर्स हर कोई व्यक्ति को रोजाना फलों का सेवन करने की सलाह देता है, क्योंकि फल शरीर (Health Body) को स्वस्थ्य रखने साथ-साथ पोषक तत्वों की कमी को भी दूर करने का काम करते हैं। उन्हीं फलों में एक अमरूद (Guava Benefits) भी है, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हालांकि यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं, कि न सिर्फ अमरूद (Guava) बल्कि इसके बीज भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आज इस आर्टिकल में हम अमरूद के बीजों को खाने से बॉडी को होने वाले फायदो के बारे में जानेंगे।

वैसे तो अमरूद (Guava) हर मौसम में मिलता है, लेकिन यह सर्दियों का फल है। ठंड के दिनों में मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाला फल है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उससे कई ज्यादा यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं इसके बीजों में भी कई तरह पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में कई समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं। अमरूद के बीजों में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर, पोटेशियम और मिनरल जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अमरूद का बीज (Guava Seeds) खाने से शरीर को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

अमरूद का बीज खाने से सेहत को होते हैं ये जबरदस्त फायदे (Guava Benefits)

पेट के लिए (Stomach)
अमरूद के बीज खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती है। अमरूद का बीज खाने से कब्ज, अपच और गैस की समस्या दूर होती है। साथ ही डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है।

हार्ट के लिए (Heart)
अमरूद के बीजों का सेवन करना हार्ट प्रॉब्लम के लिए बेहज फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

डायबिटीज के लिए (Diabetes)
डायबिटीज के लिए मरीजों के लिए ना सिर्फ अमरूद फायदेमंद होता है, बल्कि इसके बीजों को खाना भी बहुत ही अच्छा होता है। इसे खाने से ब्लड शुगर की मात्रा कम होती है। साथ ही यह इंसुलिन की मात्रा को भी कम करने में मदद करता है।

वजन कम करने के लिए (Weight Loss )
अगर कोई व्यक्ति वेट लॉस जर्नी पर है, तो उसे अमरूद के बीजों का सेवन करना चाहिए। यह वजन को कम करने में मदद करता है। दरअसल, अमरूद के बीजों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पेट में जमा चर्बी को कंट्रल करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी के लिए (Immunity)
बदलते मौसम में अक्सर लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। हालांकि अगर शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं, तो भी इम्यूनिटी कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में अपनी डाइट में बीज वाले अमरूद को जरूर शामिल करें। यह इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही शरीर को लंबे समय तक बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाता है।  

यह भी पढ़ें… बॉडी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है सरसों तेल और कपूर का मिश्रण, इस तरह लगाने से होते हैं कई फायदे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 8 September 2024 at 16:33 IST