Migraine Home Remedy: क्या आपको भी है माइग्रेन की दिक्कत? ये घरेलू उपाय जड़ से दूर करेंगे सिर दर्द; तुरंत आजमाएं
Migrane Home Remedy: क्या आपको भी माइग्रेन की समस्या है? तो हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं। जिससे आपको राहत मिल सकती है। एक बार जरूर आजमाएं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read
Migrane Home Remedy: क्या आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें अक्सर तेज सिर दर्द की शिकायत रहती है? अगर यह दर्द आपके सिर के एक हिस्से में हो, धड़कन जैसा महसूस हो और इसके साथ उल्टी या जी मिचलाना जैसी समस्या हो, तो यह माइग्रेन हो सकता है। माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है।
माइग्रेन की वजह से घर का काम करने में भी मन लगता है। जो भी व्यक्ति माइग्रेन से पीड़ित हैं, उन्हें तो सोने में इतनी सावधानी बरतनी पड़ती है कि अगर धीमी सी आवाज भी सुनाई दे जाए तो इसका असर बहुत बुरा पड़ता है। अब ऐसे में हम अपने इस लेख में माइग्रेन वालों के लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं। जिन्हें आपको करने से तुरंत राहत मिल सकता है। इसलिए इस लेख को विस्तार से पढ़ें।
जितना ज्यादा हो सके पानी पीएं
अक्सर जो लोग कम पानी पीते हैं। उन्हें माइग्रेन की समस्या अधिक रहती है। आप दिन भर में खूब पानी, नारियल पानी, या छाछ पिएं। थोड़ा-थोड़ा पानी पीने से शरीर में नमी बनी रहती है और सिरदर्द की संभावना कम होती है।
आप ठंडे पानी से सिर की करें सिकाई
दर्द वाले हिस्से पर ठंडी पट्टी या बर्फ का पैक रखने से सूजन और दर्द से आराम मिलता है। इसलिए जब आपका सिर दर्द हो, आप तुरंत सिकाई करें। इससे आपको असर देखने को मिल जाएगा।
पूरी नींद लें
अक्सर आजकल के लाइफस्टाइल में नींद की समस्या इतनी ज्यादा हो गई है, जिससे माइग्रेन की समस्या बढ़ती है। इसलिए आप पूरी नींद लें।
अदरक की चाय पीएं
जिन लोगों को माइग्रेन की दिक्कत है, वह अदरक वाली चाय जरूर पीएं। अगर आप चाय नहीं पीते हैं तो आप अदरक का रस पी सकते हैं। इससे राहत मिल जाएगी।
सिर पर दालचीनी का पेस्ट लगाएं
दालचीनी को पीसकर उसमें थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को माथे पर लगाने से आधे घंटे के भीतर दर्द में आराम मिल सकता है। आप इसे जरूर आजमाएं।
माइग्रेन वाले मैग्नीशियम वाली चीजें खाएं
जिन लोगों को माइग्रेन की दिक्कत है,वे बादाम, केला, हरी पत्तेदार सब्जियां और ओट्स जैसे मैग्नीशियम से भरपूर चीजों का सेवन करें।
ये भी पढ़ें - Rice Storage Tips: क्या आपके भी घर में चावल रखे-रखे खराब हो जाते हैं? इन 5 रुपये की चीजों से अनाज रहेगा तरोताजा
माथे पर पुदीने का तेल लगाएं
अगर आपको सिर दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा है तो आप पुदीने का तेल अपने माथे पर और कनपटियों में लगाकर मालिश करें। इससे आराम मिल सकता है।
माइग्रेन वाले नाक में घी डालें
जिन लोगों को माइग्रेन की दिक्कत है, वे अपनी नाक में गाय के घी की 2-3 बूंद डालें। इससे आराम मिल सकता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 3 October 2025 at 23:06 IST