
Rice Storage Tips: क्या आपके भी घर में चावल रखे-रखे खराब हो जाते हैं? इन 5 रुपये की चीजों से अनाज रहेगा तरोताजा
Rice Storage Tips: क्या आपके भी चावल घर में रखे-रखे खराब हो जाते हैं तो हम आपको इस फोटो गैलेरी में विस्तार से ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे आप अपने चावल को खराब से बचा सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
लौंग और काली मिर्च से चावल को बचाएं
लौंग और काली मिर्च दोनों की बदबू तेज होती है और इससे कीड़े दूर भागते हैं। आप पोटली में बांधकर चावल के कंटेनर में बीच में या ऊपर की तरफ रख दें।
Image: Freepik
खड़ी लाल मिर्च से चावल से कीड़े भागेंगे
चावल के अंदर खड़ी लाल मिर्च रखें। इससे अगर कोई घून या कीड़ा होगा तो वह मर जाएगा। लाल मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन नामक तत्व कीड़ों से चावल की रक्षा करता है।
Image: FreepikAdvertisement
चावल में रखें सुखी हल्दी
चावल में हल्दी रखने से कीड़ा दूर भागेगा। इसकी स्मैल कीड़ों को पसंद नहीं आती है। इसलिए आप सुखी खड़ी हल्दी चावल के अंदर रख दें।
Image: Freepik
चावल में रखें नीम की पत्तियां
नीम की पत्तियां कड़वी होती है और इसका स्वाद कीड़ों को पसंद नहीं है। इससे तुरंत कीड़े भागने लग जाएंगे।
Image: FreepikAdvertisement
चावल में रखें तेजपत्ता
तेजपत्ता में फलिक एसिड होता है। इसकी स्वाद कीड़ों के लिए किसी जहर से कम नहीं होता है। इसलिए आप चावल के अंदर तेजपत्ता रख दें।
Image: Freepik