अपडेटेड 3 November 2025 at 14:59 IST
Bad Breath: मुंह की बदबू हर बार करती है आपको शर्मिंदा? इन घरेलू उपायों से परेशानी को चुटकी में कर सकते हैं ठीक
मुंह से आने वाली दुर्गंध की समस्या आजकल आम बात है, लेकिन कई बार मुंह से आने वाली गंदी बदबू से इंसान खुद को शर्मिंदा महसूस करता है। मुंह से आने वाली बदबू को सौंफ और इलायची आदि के इस्तेमाल से घर बैठे आसानी से दूर कर सकते हैं।
Bad Breath: हर रोज ब्रश करने के बाद भी मुंह से बदबू आती है, तो इंसान अपने आप में शर्मिंदा महसूस करता है। मुंह बदबू की वजह से दूसरों पर इसका इंप्रेशन भी खराब पड़ता है। यह सच है कि मुंह से आने वाली बदबू ओरल हेल्थ के कारण होती है, लेकिन अगर ठीक से मुंह की देखभाल की जाए तो आसानी से बदबू को दूर किया जा सकता है। कहा जाता है कि मुंह की बदबू मसूड़ों की समस्या से लेकर लार की कमी और धूम्रपान से भी हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ शानदार नेचुरल चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें नियमित खाने आप भी आसानी से मुंह की बदबू की समस्या को दूर कर सकते हैं।
तुलसी का पत्ता
मुंह की बदबू को नेचुरल तरीके से दूर करने का शानदार उपाय है तुलसी के पत्तों का सेवन करना है। इसके लिए आप रोजाना 4-5 तुलसी के पत्तों को चबा सकते हैं। इसके अलावा, तुलसी का काढ़ा भी सेवन कर सकते हैं। तुलसी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी शरीर के लिए फायदेमंद भी माने जानते हैं।
सौंफ और मिश्री
मुंह की बदबू को दूर करने के लिए कई लोग सौंफ और मिश्री का मिश्रण इस्तेमाल करते हैं। इसके मिश्रण से सिर्फ बदबू ही दूर नहीं होती है, बल्कि इसके इस्तेमाल से पाचन तंत्र भी सही रहता है। इसके अलावा, इसके सेवन से खट्टी डकार भी नहीं आती है।
इलायची से मुंह की बदबू दूर करें
इलायची माउथवॉश के लिए असरदार उपाय है। इलायची चबाने से बदबू दूर होती है और मुंह की ताजगी भी बनी रहती है। आपको बता दें कि इलायची में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण बदबू जैसे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को जल्दी से ही खत्म कर देता है, जिसके चलते मुंह से बदबू नहीं आती है।
सौंफ का इस्तेमाल करें
आयुर्वेद में सौंफ को अनगिनत गुणों का खजाना माना जाता है। इसके इस्तेमाल न सिर्फ मुंह की बदबू दूर होती है, बल्कि इसके इस्तेमाल से अन्य कई परेशानियों को भी दूर किया जा सकता है। मुंह की बदबू को दूर करने के लिए आप सौंफ को भूनकर या सीधे भी चबा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 3 November 2025 at 14:59 IST