अपडेटेड 20 June 2025 at 23:33 IST
सुबह खाली पेट टहलना क्यों है फायदेमंद? जानिए 10 जबरदस्त फायदे
सुबह खाली पेट टहलना वजन घटाने, पाचन सुधारने और दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। जानिए इससे जुड़ी 10 बड़ी स्वास्थ्य लाभ।
Morning walk benefits: भागदौड़ भरी लाइफ और फास्ट लाइफस्टाइल के बीच सेहतमंद रहना आसान नहीं। लेकिन रोज सुबह खाली पेट टहलना एक ऐसी आदत है जो शरीर और मन दोनों के लिए चमत्कारी साबित हो सकती है। यह न सिर्फ फिटनेस बढ़ाता है, बल्कि गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।
1. वजन कम करने में मददगार
खाली पेट टहलना फैट बर्निंग प्रोसेस तेज हो जाता है। इससे शरीर की चर्बी जल्दी गलती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
2. मेटाबॉलिज्म को करता है बूस्ट
सुबह की सैर से शरीर की ऊर्जा उपयोग करने की क्षमता बेहतर होती है। यह पाचन को भी सक्रिय करता है।
3. ब्लड शुगर को करता नियंत्रित
डायबिटीज के रोगियों के लिए सुबह टहलना वरदान है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है।
4. दिल की सेहत को बनाए रखता है
नियमित वॉक से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है और दिल स्वस्थ रहता है।
5. इम्यून सिस्टम को करता मजबूत
टहलने से शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती मिलती है।
6. मानसिक तनाव होता है कम
एंडोर्फिन हार्मोन का स्राव मूड को बेहतर करता है। यह चिंता और डिप्रेशन को भी घटाता है।
7. पाचन तंत्र करता है मजबूत
खाली पेट वॉक करने से आंतों की गतिविधि बढ़ती है, जिससे पाचन बेहतर होता है और कब्ज से राहत मिलती है।
8. हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद
सुबह टहलना हड्डियों में कैल्शियम अवशोषण को बढ़ाता है और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करता है।
9. फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता
गहरी सांसें लेने से लंग्स को अधिक ऑक्सीजन मिलती है, जिससे सांस संबंधी रोगों में लाभ होता है।
10. त्वचा को बनाता ग्लोइंग
ताजी हवा और पसीना त्वचा को डिटॉक्स करते हैं, जिससे वह हेल्दी और चमकदार बनती है।
हर दिन की शुरुआत अगर खाली पेट टहलने से की जाए, तो सेहतमंद जीवन की दिशा में यह पहला और मजबूत कदम साबित हो सकता है।
(इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 20 June 2025 at 23:33 IST