अपडेटेड 22 July 2024 at 18:57 IST
Monsoon Disease: बारिश में बढ़ जाता है फंगल इंफेक्शन का खतरा, चपेट में सबसे पहले आते हैं ये अंग
Monsoon में कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खासकर फंगल इंफेक्शन की समस्या, लेकिन शरीर को कुछ अंग ऐसे हैं जो सबसे पहले इस इंफेक्शन का शिकार होते हैं।
Monsoon Diseases, Fungal Infections: मानसून यानी बरसात का मौसम अपने साथ कई सारी बैक्टीरियल बीमारियां और फंगल इंफेक्शन्स (Fungal Infections) लेकर लाता है। अगर इससे बचना चाहते है, तो सबसे पहले यह जानना होगा कि यह शरीर के किन हिस्सों को सबसे पहले अपनी चपेट में लेता है। तो चलिए जानते हैं कि बरसात के दिनों में फंगल इंफेक्शन (Infections) बॉडी के किन अंगों को सबसे पहले अपना शिकार बनाते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक मानसून (Monsoon) के सीजन में अपनी सेहत (Health) का खास ख्याल रखना होता है, क्योंकि यह ऐसा मौसम (Monsoon Diseases) होता है, जिसमें कई सारे बैक्टीरियल और फंगल बीमारियां लोगों को आसानी से अपना शिकार बना लेती हैं। वहीं हमारे शरीर के कुछ अंग बेहद नाजुक होते हैं, जो बरसात के दिनों में सबसे पहले इंफेक्शन का शिकार होते हैं। आइए शरीर के उन हिस्सों के बारे में जानते हैं।
बॉडी के ये पार्ट्स सबसे पहले होते हैं फंगल इंफेक्शन का शिकार
कान (Ear)
कान हमारे शरीर का एक बेहद ही अहम अंग होने के साथ-साथ बेहद नाजुक भी होता है। बरसात के दिनों में ये सबसे पहले इंफेक्शन की चपेट में आता है। दरअसल, बारिश का पानी कान के अंदर चले जाने की वजह से इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। ये कान के बाहरी और अंदरूनी दोनों हिस्सों में हो सकता है।
आंख (Eye)
आई फ्लू मानसून के सीजन में होने वाली एक इंफेक्शनल बीमारी है, जो आंखों में होती है। वहीं बरसात के दिनों में बारिश का पानी आंखों में जाने की वजह से इंफेक्शन का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में बारिश के दिनों में सेहत के साथ-साथ अपनी आंखों का भी खास ध्यान रखना चाहिए।
गला (Throat)
बारिश के मौसम में गले में संक्रमण के मामले काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। दरअसल, मानसून में हवा में नमी बढ़ने की वजह से ऐसे बैक्टीरिया फैलते हैं जो गले में इंफेक्शन फैलाने का काम करते हैं।
स्किन (Skin)
बारिश के दिनों में अक्सर लोग भीग जाते हैं, लेकिन अगर समय पर आप कपड़े चेंज नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह के स्किन से जुड़ी परेशानियां होने लगती है।
बाल (Hair)
बारिश में भीगने की वजह से कई बार लोगों में स्कैल्प पर इंफेक्शन हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि बारिश में भीगने के बाद हेयर वॉश करें।
लंग्स (Lungs)
मानसून सीजन में हवा में नमी और बैक्टीरिया होने के कारण सांसों के जरिए कई तरह कै बैक्टीरिया लंग्स यानी फेफड़ों में पहुंच जाते हैं और इंफेक्शन फैलाने का काम करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 22 July 2024 at 18:57 IST