अपडेटेड 29 August 2024 at 17:16 IST
Mishri: पाचन और स्ट्रेस समेत कई बीमारियों का रामबाण इलाज है मिश्री, फायदे कर देंगे हैरान
Mishri Health Benefits: मिश्री कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में अगर आप इसे डाइट में शामिल करते हैं, तो आपको कई फायदे होते हैं।
Is Mishri Good For Health: मिश्री आमतौर पर अपने स्वाद और रिफ्रेशमेंट के लिए जानी जाती है, लेकिन आयुर्वेद में इसे सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। गन्ने और खजूर के रस से तैयार होने वाली मिश्री चीनी का अनरिफाइंड रूप होता है। वहीं इसका सेवन करने से सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसके सेवन से स्ट्रेस से लेकर पाचन तक जुड़ी समस्याओं से राहत पाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि मिश्री (Mishri Benefits) के सेवन से क्या-क्या फायदे होते हैं।
आयुर्वेद में मिश्री (Mishri) को गुणों की खान कहा गया है। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन C, A, पोटेशियम प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि मिश्री खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।
मिश्री खाने के सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं? (Mishri Ke Fayde)
पाचन के लिए (Digestion)
मिश्री में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, ऐसे में जिस भी व्यक्ति को कब्ज (Constipation), गैस और अपच जैसी पाचन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या हो उसे अपने डाइट में मिश्री को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे इन सभी समस्याओं में राहत मिलती है।
आंखों के लिए (Eyes)
मिश्री में भरपूर मात्रा में विटामिन A जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे खाने से आंखें हेल्दी रखने में मदद मिलती है। साथ ही लैपटॉप, फोन और टीवी से निकलने वाली ब्लू लाइट से जुड़ी समस्याओं से भी बचाव करने में मदद मिलती है।
स्ट्रेस में (Stress)
मिश्री में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्ट्रेस को कम करने और मन को शांत रखने में मदद करते हैं। मिश्री का रोजाना सेवन करने से दिमाग शांत रहता है और स्ट्रेस को कम करने वाली तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद मिलती है।
एनीमिया में (Anemia)
मिश्री में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। ऐसे में अगर किसी को एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या हो तो उसे अपनी डाइट में मिश्री को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे हीमोग्लोबिन को बेहतर करने और शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही दिमाग को शांत कर स्ट्रेस को कम करने में भी मदद मिलती है।
मोटापा कम करे (Obesity)
मिश्री का सेवन करने से कैलोरी को कम करने और वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए मिश्री और सौंफ को साथ में पीस लें और फिर इसका सेवन करें। इससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 29 August 2024 at 17:16 IST