अपडेटेड 17 December 2025 at 09:37 IST

Makke Ki Roti: किन लोगों को नहीं खानी चाहिए मक्के की रोटी? जानें कारण वरना बढ़ जाएगी हेल्थ प्रॉब्लम

Makke Ki Roti खाने के कई फायदे हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसे सीमित या अवॉयड करना चाहिए। जानें मक्के की रोटी किन स्वास्थ्य स्थितियों में नुकसानदायक हो सकती है और इसके पीछे की वैज्ञानिक वजह।

मक्के की रोटी खाने के नुकसान | Image: Freepik

Makke Ki Roti Side Efects In Hindi: सर्दियों में मक्के की रोटी और सरसों का साग सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। मक्के की रोटी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ फाइबर से भरपूर मानी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती है? 

कुछ लोगों को इसका सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइये जानते हैं कि किन लोगों को मक्के की रोटी से दूरी बनानी चाहिए और इसके पीछे क्या कारण हैं।

पाचन की समस्या वाले लोग

मक्के की रोटी भारी होती है और इसे पचाने में समय लगता है। अगर आपको गैस, अपच, एसिडिटी या पेट भारी रहने की शिकायत रहती है, तो मक्के की रोटी खाने से पेट दर्द और कब्ज बढ़ सकता है। ऐसे लोग मक्के की रोटी कम मात्रा में या बिल्कुल न खाएं।

बुजुर्ग लोगों को कब्ज की समस्या हो सकती है

बुजुर्गों का डाइजेशन पहले से ही कमजोर होता है। मक्के की रोटी चबाने और पचाने में मुश्किल हो सकती है। इससे पेट फूलना या कब्ज की समस्या हो सकती है। बुजुर्ग गेहूं या जौ की नरम रोटी ज्यादा बेहतर ऑप्शन रहेगा।

थायरॉइड की समस्या वाले लोग

मक्के में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो थायरॉइड ग्रंथि के काम में रुकावट डाल सकते हैं। खासकर अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। थायरॉइड मरीज मक्के की रोटी सीमित मात्रा में ही लें।

डायबिटीज के मरीज

मक्के की रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है। खासकर अगर इसे मक्खन या गुड़ के साथ खाया जाए इससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। डायबिटीज के मरीज डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह से ही इसका सेवन करें।

ग्लूटेन या कॉर्न एलर्जी वाले लोग

हालांकि मक्का ग्लूटेन फ्री होता है, लेकिन कुछ लोगों को कॉर्न से एलर्जी हो सकती है और जिससे पेट दर्द, उल्टी या स्किन रिएक्शन हो सकते हैं। एलर्जी की स्थिति में मक्के की रोटी से बचना ही बेहतर है।

वजन बढ़ने से परेशान लोग

मक्के की रोटी ज्यादा मात्रा में खाने से कैलोरी इनटेक बढ़ सकता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ने लगता है। वेट लॉस कर रहे लोग सीमित मात्रा में ही खाएं।

अगर खाना ही है तो किन बातों का रखें ख्याल?

अगर आप मक्के की रोटी खाना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें कि रात में मक्के की रोटी न खाएं। इसे सरसों का साग, दही या छाछ के साथ लें। ज्यादा मक्खन या घी लगाने से बचें।

मक्के की रोटी स्वाद और परंपरा का हिस्सा जरूर है, लेकिन हर शरीर के लिए एक जैसी नहीं होती। अगर आपको पाचन, शुगर या थायरॉइड से जुड़ी समस्या है, तो इसे खाने से पहले जरूर सोचें। सही मात्रा और सही तरीके से खाई गई मक्के की रोटी ही सेहतमंद होती है।

यह जरूर पढ़ें:  Oats Dosa Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं हेल्दी और टेस्टी ओट्स वाला डोसा, जानें मिनटों में बनने वाले ब्रेकफास्ट की आसान विधि
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 17 December 2025 at 09:37 IST