अपडेटेड 4 April 2025 at 18:36 IST

Low-Calorie Food List: जीरो कैलोरी फूड कौन-कौन से हैं? जानें

What are the best low calorie foods for weight loss? किन चीजों में 0 कैलोरी होती है? कम कैलोरी वाला भोजन कौन सा है? जानते हैं...

जीरो कैलोरी फूड्स कौन से हैं? | Image: Freepik

What are the best low calorie foods for weight loss? जो लोग जिम जाते हैं उन्हें जीरो कैलोरी फूड्स की कीमत पता होती है। लेकिन कुछ लोगों को पता ही नहीं है कि कौन से ऐसे फूड्स हैं, जिनमें कैलोरी कम होती है। बता दें कि जिम में हमारा फोकस कैलोरी बर्न करने में होता है। लेकिन हम जानकारी की कमी के कारण उतनी ही कैलोरी फिर खा लेते हैं, जिससे हमारा वजन घटने की बजाय बढ़ने लगता है, ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि कौन सी ऐसी चीजें हैं जिनमें कम कैलोरी पाई जाती है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जीरो कैलोरी फूड्स कौन से हैं। पढ़ते हैं आगे…

किन चीजों में 0 कैलोरी होती है? 

  • आप अपनी डाइट में खीरे को जोड़ सकते हैं। बता दें, खीरे के अंदर न के बराबर कैलोरी पाई जाती है। ऐसे में जो लोग वजन कम कर रहे हैं वे खीरे का सेवन कर सकते हैं। बता दें खीरे में विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन ए पाया जाता है। वहीं खीरे के अंदर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकते हैं।
  • आप अपनी डाइट में पालक को जोड़ सकते हैं। पालक के अंदर कम कैलोरी पाई जाती है। वही इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, पोटेशियम, विटामिंस आदि पाए जाते हैं, जिससे वजन को आसानी से घटाया जा सकता है।
  • आप अपनी डाइट में मशरूम को जोड़ सकते हैं। बता दें, मशरूम में कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है। वहीं इसमें पोटेशियम पाया जाता है जो वजन को घटाने में उपयोगी है।
  • आप अपनी डाइट में मूली को जोड़ सकते हैं। बता दें, मूली के अंदर बेहद कम कैलोरी पाई जाती है। वहीं इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में यदि सलाद के रूप में इसका सेवन किया जाता है तो लंबे समय तक पेट को भरा रखा सकता है। 
  • आप अपनी डाइट में तोरई को जोड़ सकते हैं। बता दें, तोरई में जीरो कैलोरी पाई जाती है। इसके अंदर मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन पाया जाता है जो शरीर के लिए बहुत उपयोगी हैं। 

ये भी पढ़ें - Jaggery with Curd: गुड़ और दही खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 4 April 2025 at 18:36 IST