Multigrain Flour: मल्टीग्रेन आटे में एक बार मिलाकर देखें ये अनाज, फायदे जान रोज करने लगेंगे इस्तेमाल
Multigrain Flour: मल्टीग्रेन के फायदे जानने के बाद आप भी रोज करने लगेंगे इस्तेमाल। इसमें मौजूद प्रोटीन से लेकर फाइबर सेहत के लिए शानदार पोषक तत्व माने जाते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
Multigrain Flour: सेहतमंद भोजन करना लगभग हर किसी को पसंद होता है। इसलिए कई लोग हर दिन डाइट फॉलो करते हैं। स्वादिष्ट और सेहतमंद भोजन करने से सिर्फ शरीर ही स्वस्थ नहीं रहता है बल्कि, इससे ऊर्जा मिलती है और काम करने में भी मन लगता है। इसलिए कई लोग डॉक्टर के अनुसार सुबह से लेकर शाम तक डाइट प्लान को फॉलो कर रहते हैं।
डाइट प्लान की बात होती है, तो कई लोग मल्टीग्रेन का भी जिक्र करते हैं। आजकल 10 लोग में से 7-8 लोग अपनी डाइट में मल्टीग्रेन को जरूर शामिल करते हैं। मल्टीग्रेन के बारे में कहा जाता है कि इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिज जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के काफी फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में अगर आपके भी मन ये सवाल उठ रहे हैं कि मल्टीग्रेन में ऐसे कौन-कौन से अनाज मिलाए जाते हैं कि यह सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है? आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि मल्टीग्रेन में ऐसा क्या मिलाया जाता है, जिसके इस्तेमाल से आपको भी फायदा मिल सकता है।
मल्टीग्रेन में कौन-कौन से अनाज मिलाए जाते हैं?
मल्टीग्रेन ऐसे कई अनाज मिलाए जाते हैं, जिनके सेवन से व्यक्ति सेहतमंद रहता है। मल्टीग्रेन के बारे में कहा जाता है कि इसमें एक-दो नहीं बल्कि आधे दर्जन से अधिक अनाज मिलाए जाते हैं। जी हां, मल्टीग्रेन को गेहूं, जौ, जई, ज्वार, बाजरा, मक्का, सोयाबीन और दालों आदि कई अन्य चीजों का बेहतरीन मिश्रण माना जाता है। इन सभी अनाज को एक आटे के रूप में खाने से सेहत एकदम तंदुरुस्त रहता और इंसान एकदम फिट रहता है।
मल्टीग्रेन में मौजूद पोषक तत्व
मल्टीग्रेन अपने स्वाद के साथ-साथ पोषक तत्वों के लिए भी जाना जाता है। माना जाता है कि मल्टीग्रेन आटा प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और अन्य कई खनिज तत्वों से भरपूर होता है। मल्टीग्रेन को उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी अन्य बीमारियों से बचाव में भी मददगार माना जाता है। मल्टीग्रेन को पाचन तंत्र के लिए भी सही माना जाता है।
मल्टीग्रेन का उपयोग
मल्टीग्रेन आटे का उपयोग आप कई चीजों के लिए कर सकते हैं। जैसे- रोटी, चपाती, पैनकेक और बेक किए गए व्यंजनों कोई डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप मल्टीग्रेन आटे का हलवा भी बना सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 17 October 2025 at 10:46 IST