अपडेटेड 16 April 2025 at 18:15 IST

Kheera Vs Kakdi: खीरा और ककड़ी में क्या अंतर है?

Are cucumber and keera the same? क्या ककड़ी और खीरा एक ही हैं? ककड़ी और खीरे में क्या अंतर है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Kheera Vs Kakdi | Image: freepik

Kakdi Aur Kheera Mein kya Antar Hai: गर्मियों में लोग अपनी डाइट में खीरे और ककड़ी दोनों को जोड़ते हैं। बता दें, दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और दोनों ही शरीर को ठंडा भी रखते हैं। इन दोनों के अंदर भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को लगता है कि खीरा और ककड़ी एक ही है। पर ऐसा नहीं है। दोनों में कुछ अंतर है, जिनके बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि खीरा और ककड़ी में क्या अंतर है। पढ़ते हैं आगे… 

खीरा और ककड़ी में क्या अंतर है? 

  • खीरा एकदम सीधा और चिकना होता है जबकि ककड़ी हल्की सी टेढ़ी होती है। वहीं उसमें धारियां होती हैं और वह थोड़ी सी लंबी भी होती है। हालांकि दोनों की बनावट अलग होती है लेकिन पोषण के मामले में दोनों एक से बढ़कर एक हैं। 
  • अगर खीरे के पोषक तत्वों की बात करें तो खीरे के अंदर फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, फाइबर, कम कैलोरी, विटामिन बी आदि पाए जाते हैं वहीं ककड़ी पोषक तत्वों की बात करें तो ककड़ी के अंदर डाइटरी फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, कम कैलोरी, सोडियम, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन B6 आदि पाए जाते हैं जो सेहत के लिए उपयोगी हैं। 
  • बता दें कि गर्मियों में दोनों ही सेहत के लिए बेहद उपयोगी हैं। यदि ककड़ी का सेवन किया जाए तो पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाया जा सकता है। वहीं ककड़ी शरीर को डिटॉक्स करने में भी उपयोगी है। 
  • जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वे ककड़ी को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। वहीं जो खीरे को खाते हैं वे भी शरीर को डिटॉक्स करने में बेहद उपयोगी हैं। खीरे के सेवन से शरीर को तरोताजा रखा जा सकता है। 
  • खीरा शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में उपयोगी है। वहीं ये ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करने में आपकी बेहद काम आ सकती है। 
  • गर्मियों में खीरा और ककड़ी को खाने का तरीका सलाद है। आप सलाद के रूप में दोनों को खा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - Kharbuja: खरबूजा ठंडा होता है या गर्म? जानें इसे कब नहीं खाना चाहिए

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 16 April 2025 at 18:15 IST