अपडेटेड 16 April 2025 at 16:35 IST
Kharbuja: खरबूजा ठंडा होता है या गर्म? जानें इसे कब नहीं खाना चाहिए
Kharbuja Taseer in Hindi: खरबूजे का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए और खरबूजे की तासीर क्या होती है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Kharbuja Taseer in Hindi: बता दें कि सेहत के लिए खरबूजा बेहद उपयोगी होता है। वहीं सीजनल फलों में खरबूजे को गिना जाता है। गर्मियों में अक्सर लोग इसका सेवन करते हैं लेकिन लोगों को पता ही नहीं है कि खरबूजे की तासीर क्या होती है या किन लोगों को खरबूजे का सेवन नहीं करना चाहिए।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि खरबूजे का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए और खरबूजे की तासीर क्या होती है। पढ़ते हैं आगे...
खरबूजे की तासीर क्या होती है?
खरबूजे की तासीर बेहद ठंडी होती है। वहीं इसका सेवन गर्मियों में इसलिए किया जाता है क्योंकि इसके अंदर भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। ये न केवल शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है बल्कि लू लगने के खतरे को भी कम करता है। यह शरीर को अंदर तक ठंडा रखता है। इसके सेवन से व्यक्ति एकदम तरोताजा महसूस करता है लेकिन कुछ लोगों को खरबूजे का सेवन नहीं करना चाहिए।
किन लोगों को नहीं करना चाहिए खरबूजे का सेवन?
- बता दें कि खरबूजे का सेवन खाली पेट बिल्कुल नहीं करना चाहिए वरना व्यक्ति को गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
- खरबूजे का सेवन गर्भावस्था के दौरान भी नहीं करना चाहिए। ये एक भारी फूड होता है, जिसे पचाने में थोड़ी दिक्कत होती है।
- जिन लोगों को सर्दी या जुकाम की समस्या रहती है वे लोग भी खरबूजा का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें।
- साइनस रोगियों को भी खरबूजे का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए।
- जिन लोगों को कफ की समस्या रहती है वे लोग भी खरबूजों का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से एक बार पूछ लें।
- कुछ लोगों को खरबूजे के कारण एलर्जी की समस्या होती है। ऐसे में ये लोग भी खरबूजे का सेवन डॉक्टर के सलाह पर करें।
- जिन लोगों को किडनी से संबंधित समस्या रहती है वे लोग भी डॉक्टर की सलाह पर खरबूजे का सेवन करें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 16 April 2025 at 16:35 IST