Winter Special Ladoo: सर्दियों में चना दाल और गुड़ के लड्डू खाने के हैं कई फायदे, जानिए क्यों होते हैं खास?
Winter Special Ladoo: सर्दियों में चने की दाल और गुड़ के लड्डू खाने में बहुत मजा आता है। आइए आपको बताते हैं कि इन्हें खाने से क्या लाभ मिलते हैं और इसे कैसे बनाएं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read
Winter Special Ladoo: सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को एक्ट्रा एनर्जी की जरूरत पढ़ती है। ऐसे में गुड़ और भुने चने से बने लड्डू सेहत के साथ ही टेस्ट बढ़ा देते हैं। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही इन लड्डुओं का बनना आम बात है। आइए जानते हैं कि ठंड के मौसम में गुड़ और चने के लड्डू सेहत के लिए वरदान क्यों माने जाते हैं।
पोषण से भरपूर होते हैं चना दाल और गुड़ के लड्डू
गुड़ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जबकि चना प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन स्रोत है। जब इन दोनों को मिलाकर लड्डू बनाए जाते हैं, तो यह शरीर को पूरी तरह से पोषण मिलता है। सर्दियों में इन लड्डुयों को खाने से कमजोरी दूर होती है और शरीर अंदर से मजबूती मिलती है।
शरीर को मिलती है गर्माहट
ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखना जरूरी होता है। गुड़ की तासीर गर्म मानी जाती है और चना शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। गुड़ और चने के लड्डू खाने से शरीर में नेचुरल गर्माहट बनी रहती है, जिससे ठंड कम लगती है।
इम्यूनिटी
सर्दियों में सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। गुड़ शरीर से टॉक्सिक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। वहीं चना प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स के जरिए शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है।
एनीमिया और कमजोरी में फायदेमंद
आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया खासतौर पर महिलाओं और बच्चों में आम समस्या है। गुड़ आयरन का अच्छा स्रोत है, जो खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है। चना थकान और कमजोरी को कम कर शरीर को फुर्ती देता है। सर्दियों में इन लड्डुओं का सेवन शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखता है।
डाइजेशन मजबूत
सर्दियों में डाइजेशन अक्सर कमजोर हो जाती है। गुड़ कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। चना फाइबर से भरपूर होता है, जिससे आंतों की सफाई बेहतर होती है। गुड़ और चने के लड्डू रोजाना खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं और भूख भी अच्छी लगती है।
बच्चों और बुजुर्गों के लिए किसी वरदान से कम नहीं
गुड़ और चने के लड्डू हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। बच्चों के लिए यह तुरंत ऊर्जा देने वाला और पोषण से भरपूर स्नैक होता है, जबकि बुजुर्गों के लिए यह हड्डियों को मजबूत बनाने और जोड़ों के दर्द में राहत देने में मदद करता है। सर्दियों में दूध के साथ एक लड्डू लेना सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 December 2025 at 22:26 IST