अपडेटेड 15 May 2025 at 17:05 IST

Chach in acidity: एसिडिटी से हैं परेशान, नहीं जाना चाहते डॉक्टर के पास तो ये है घरेलू इलाज

Is Buttermilk Good for Acidity: क्या छाछ एसिडिटी के लिए अच्छी है? क्या एसिडिटी में छाछ पी सकते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Is Buttermilk Good for Acidity | Image: FREEPIK

Is chhach good for acidity: बता दें कि गर्मी में कुछ लोगों को एसिडिटी की समस्या हो जाती है। इसे दूर करने के लिए लोग न जानें कौन-कौन से घरेलू उपायों को अपनी डाइट में जोड़ देते हैं। लेकिन फायदा नहीं मिलता तो परेशान भी हो जाते हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में छाछ भी शामिल है। एसिडिटी को दूर करने के लिए लोग डाइट में छाछ भी जोड़ते हैं। लेकिन छाछ कितना फायदेमंद है, इसके बारे में उन्हें नहीं पता है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपका अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या एसिडिटी के दौरान व्यक्ति छाछ का सेवन कर सकता है। पढ़ते हैं आगे... 

क्या छाछ एसिडिटी के लिए अच्छी है? 

  • बता दें कि एसिडिटी के दौरान छाछ का सेवन कर सकते हैं। यह एक अच्छा घरेलू उपाय है। यह न केवल पाचन को सुधार सकता है बल्कि पित्त दोष को संतुलित करने में भी आपके बेहद काम आ सकता है। 
  • बता दें कि छाछ के अंदर हल्का और कसैला गुण मौजूद होता है जो एसिड उत्पादन को ना बढ़ाकर पाचन शक्ति को बढ़ाता है, जिससे कि खाना पच जाता है और एसिडिटी की दिक्कत कम हो जाती है। 
  • यदि एसिडिटी के दौरान छाछ का सेवन किया जाए तो यह पेट को ठंडा रखने में उपयोगी है। इसके सेवन से पेट का पीएच बैलेंस रह सकता है। साथ ही व्यक्ति को एसिडिटी की दिक्कत नहीं होती है। 
  • बता दें कि  छाछ के अंदर प्रोबायोटिक और लैक्टिक एसिड मौजूद होता है जो पेट की परत को आराम देने का कार्य करते हैं। एसिडिटी से जुड़ी सूजन और परेशानी को कम करने में भी यह बेहद उपयोगी है। 
  • इसके अलावा छाछ पेट को शांत रखने का भी काम करता है। छाछ के सेवन से सीने में जलन, पेट की गर्मी, शरीर में डिहाइड्रेशन आदि समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।  

कैसे जोड़ें डाइट में छाछ? 

एसिडिटी के दौरान सादा छाछ पिएं। कुछ लोग मसाले वाली छाछ को डाइट में जोड़ लेते हैं, जिससे समस्या और बढ़ सकती है। हालांकि आप छाछ में जीरा, धनिया, अदरक, पुदीना आदि मिला सकते हैं। व्यक्ति को खाने के बाद छाछ का सेवन करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें - बढ़ रहा है आपका ब्लड प्रेशर तो गर्मियों में रोजाना पिएं इन चीजों का जूस

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 15 May 2025 at 17:04 IST