watermelon juice

Blood Pressure: बढ़ रहा है आपका ब्लड प्रेशर तो गर्मियों में रोजाना पिएं इन चीजों का जूस, डॉक्टर के पास जाने से मिलेगा छुटकारा

Blood Pressure: आइए जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में आप बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को किन फलों और सब्जियों के जूस के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

Blood Pressure: आजकल हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप एक आम समस्या बन गया है। ब्लड प्रेशर असंतुलित होने के कारण कुछ लोग हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। 
 

Image: freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऐसे में इन लोगों को अपना ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू उपायों का सहारा लेना चाहिए। जिसमें कुछ ताजा जूस का रोजाना सेवन करने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रोजाना टमाटर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। दरअसल, इसमें लाइकोपीन और पोटैशियम पाया जाता है, जो रक्त संचार में सुधार करता है और बीपी को कम करता है।
 

Image: Freepik
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तरबूज में अमीनो एसिड 'सिट्रुलीन' होता है, जो रक्त धमनियों को आराम देकर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करता है। 
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

खीरा पानी से भरपूर होता है और इसमें पोटैशियम भी पाया जाता है जो सोडियम को संतुलित कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका रोजाना सेवन करने से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। 
 

Image: Freepik
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चुकंदर में नाइट्रेट्स (nitrates) की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाकर रक्त वाहिकाओं को फैलाते हैं। इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और ब्लड प्रेशल कंट्रोल होता है। 
 

Image: Freepik
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अनार में एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे पॉलीफेनॉल्स होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ-साथ दिल की सेहत को भी दुरुस्त बनाए रखता है। ऐसे में आपको बिना चीनी मिलाए रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीना चाहिए। 
 

Image: Freepik
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नींबू शरीर को डिटॉक्स करता है और रक्त वाहिकाओं का लचीलापन बढ़ाता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने में मदद मिलती है।
 

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Kajal .

पब्लिश्ड