अपडेटेड 1 March 2026 at 12:22 IST

Ragi Cheela Recipe: रहना है फिट? नाश्ते में बनाएं रागी चीला, स्वाद और सेहत दोनों रहेगी बरकरार; बनाना भी है आसान

Homemade Cheela Recipe: अगर आप रोज-रोज के नाश्ते से बोर हो गए हैं और कुछ टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो रागी चीला एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह जल्दी बनता है, स्वादिष्ट होता है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी है।

रागी चीला बनाने की रेसिपी | Image: Freepik/AI

Healthy Ragi Cheela At Home: अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं और वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो रागी चीला आपके लिए एक बेहतरीन नाश्ता है। रागी यानी फिंगर मिलेट कैल्शियम, फाइबर, आयरन और प्रोटीन से भरपूर होता है। यह पाचन को बेहतर बनाता है, लंबे समय तक पेट भरा रखता है और एनर्जी भी देता है। बता दें कि रागी चीला बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। तो चलिए जानते हैं आसान रेसिपी।

रागी चीला बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप रागी का आटा
  • ½ कप बारीक कटी प्याज
  • ½ कप कटी हुई शिमला मिर्च, गाजर या पत्तागोभी
  • 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • ½ छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी आवश्यकतानुसार
  • तेल या घी

रागी चीला बनाने की आसान विधि

  • एक बड़े बर्तन में रागी का आटा डालें।
  • इसमें प्याज, सब्जियां, हरी मिर्च, जीरा, अदरक और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पतला और स्मूद घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न बहुत पतला।
  • तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं।
  • अब तवे पर घोल डालकर गोल आकार में फैलाएं और धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें।
  • तैयार है आपका गरमागरम और हेल्दी रागी चीला।


रागी चीला को आप हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।

रागी चीला खाने के फायदे क्या हैं?

  • वजन घटाने में मददगार होता है। 
  • हड्डियों को मजबूत बनाता है। 
  • डायबिटीज कंट्रोल में सहायक होता है। 
  • पाचन तंत्र को मजबूत करता है। 
  • लंबे समय तक पेट भरा रखता है।


अगर आप रोज-रोज के नाश्ते से बोर हो गए हैं और कुछ टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो रागी चीला एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह जल्दी बनता है, स्वादिष्ट होता है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी है।

यह जरूर पढ़ें:  Bajra Momos Recipe: मैदा नहीं, अब घर में बनाएं बाजरे के आटे मोमोज, सेहत को भी नहीं होगा नुकसान; बनाना भी है बहुत आसान
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 1 March 2026 at 12:22 IST