Vitamin D बढ़ाने के लिए धूप में कैसे और कितनी देर बैठना सही? बिना सप्लीमेंट्स के हो जाएगी कमी दूर
घर के अंदर ज्यादा समय बिताने की वजह से शरीर जरूरी मात्रा में Vitamin D नहीं बना पाता जिसके कारण शरीर में इसकी कमी हो जाती है। हालांकि धूप में थोड़ा समय बिताकर आप इसकी कमी से बच सकते हैं। लेकिन सही टाइम पता होना जरूरी है।
How to raise vitamin D quickly: विटामिन-D हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी पोषक है। इससे हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं। इम्यून सिस्टम को भी ये सपोर्ट करता है। इतना जरूरी होने के बाद भी भारत के 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं।
क्या दोपहर की धूप में बैठने से मिलता है विटामिन डी?
विटामिन डी के लिए सुबह की धूप में बैठना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप सुबह समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो रोजाना सिर्फ 10 से 30 मिनट तक दोपहर की धूप में बैठ सकते हैं।
कितने बजे कितने देर बैठें?
आमतौर पर 11 बजे से 2 बजे के बीच धूप में बैठने से शरीर 1000 से लेकर 2000 इंटरनेशनल यूनिट्स (IU) तक विटामिन डी बना सकता है। लेकिन यह ध्यान रखें कि ज्यादा देर तक धूप में बैठने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है ऐसे में जितना जरूरी है उतनी देर तक ही सही टाइम पर धूम में बैठना चाहिए।
विटामिन डी जितना हो सके स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है। विटामिन डी स्वस्थ हड्डियों के निर्माण, कैल्शियम के अवशोषण और स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाए रखने के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। यह हमारे तंत्रिका तंत्र के कार्य और कोशिका वृद्धि में भी भूमिका निभाता है।
विटामिन डी की कमी के लक्षण
तैलीय मछली और लाल मांस विटामिन डी से भरपूर होते हैं, मछली, अंडे समेत आपके पास कई ऑप्शन है, वहीं अगर आप आपको रेड मीट या मछली ज्यादा पसंद नहीं है, तो ज्यादा मशरूम खाने पर विचार करें। वहीं, विटामिन डी की कमी के लक्षणों में थकान, मूड स्विंग्स और बार-बार संक्रमण होना शामिल हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं, तो एक बार विटामिन डी का टेस्ट जरूर करा लें। वहीं अगर विटामिन डी की ज्यादा ही कमी हो गई है तो, कुछ दिनों तक दवा खाने के बाद इसे नॉर्मल किया जा सकता है। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए धूप में बैठना एक अच्छा तरीका है। लेकिन यह ध्यान रखें कि ज्यादा देर तक धूप में बैठने से त्वचा को नुकसान हो सकता है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 31 October 2025 at 06:45 IST