IND vs AUS T20: दूसरे मैच पर भी गहराया बारिश का संकट, मेलबर्न में कैसा है मौसम? जानें पिच रिपोर्ट

IND vs AUS 2nd T20: 29 अक्टूबर को कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। खेल आगे जारी रहता तबतक बारिश ने इस मैच पर ब्रेक लगा दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IND vs AUS T20 Match
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (फाइल फोटो) | Image: BCCI/X

IND vs AUS 2nd T20: बीते दिनों तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-0 से गंवाने के बाद अब टीम इंडिया की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज में शुरू हो गई है।
29 अक्टूबर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में खेला गया लेकिन बारिश के कारण इसे रद्द करना पड़ा। अब इन दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर यानी शुक्रवार को मेलबर्न में खेला जाना है। यहां सवाल उठ रहा है कि क्या इस मैच पर भी बारिश का काला बादल मंडरा रहा है? आइए मेलबर्न में मौसम के पूर्वानुमान के साथ जानते हैं ग्राउंड की पिच रिपोर्ट...

मेलबर्न में कितनी फीसदी बारिश होने की संभावना?

31 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी। भारतीय समयानुसार, यहां शुक्रवार को दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर मैच की शुरुआत होगी। सभी चाहते हैं कि यह मुकाबला शानदार हो और किसी भी प्रकार की कोई रुकावट नहीं आए।

इस बीच मेलबर्न की मौसम रिपोर्ट फैंस के दिल की धड़कन को तेज करने वाली लग रही है। जी हां, विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मेलबर्न में शुक्रवार को 45 फीसदी संभावना बारिश की है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि इससे अधिक समय तक मैच में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए और मैच खेला जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस सीरीज के पहले मुकाबले की तरह दूसरे मैच का बेनतीजा होने की संभावना बहुत कम है।

क्या कहती है मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट?

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच की बात करें तो यह तेज गेंदबाजों के लिए फायदे वाली बताई जा रही है। शुरुआत में नई गेंद के साथ गेंदबाजी खतरनाक मानी जाती है और बल्लेबाजों को ये परेशान भी कर सकती हैं। बल्लेबाजों को इस पिच पर धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। गेंद पुरानी होने पर स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। 
इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का औसत रन 141 है। टारगेट का पीछा करने वाली टीमों ने 19 में से 11 मैच को जीते हैं।

Advertisement

पहले मैच में भारत ने एक विकेट के नुकसान पर बनाए 97 रन

29 अक्टूबर को कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। खेल आगे जारी रहता तबतक बारिश ने इस मैच पर ब्रेक लगा दी। बारिश रुकने का इंतजार किया गया लेकिन अंत में इस पहले मैच को रद्द करना पड़ा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के इस पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा 14 गेंदों पर 19 रन बनाकर नाथन एलिस की गेंद पर टिम डेविड के हाथों कैच आउट हो गए। उन्होंने इस छोटी सी पारी में धमाकेदार शुरुआत करते हुए 4 चौके लगाए थे। वहीं, टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव 24 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि उप कप्तान शुभमन गिल 20 गेंदों में 37 रन बनाए।

Advertisement

टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी (आगामी दो मैचों में चोट के कारण बाहर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, और वाशिंगटन सुंदर।

टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड: मिचेल मार्श (कप्तान), टिम डेविड, ट्रैविस हेड, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल ओवेन, जोश इंगलिस, एडम जम्पा, जोश फिलिप, बेन ड्वार्शिस, जोश हेजलवुड, मैथ्यू कुहनेमन, नाथन एलिस, सीन एबॉट और जेवियर बार्टलेट।

ये भी पढ़ें - Shreyas Iyer: चोटिल श्रेयस अय्यर के लिए बड़ी खुशखबरी, ICC की वनडे रैंकिंग में लगाई छलांग

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड