अपडेटेड 12 June 2025 at 11:10 IST
Cavities: दांतों की कैविटी से मिलेगा छुटकारा, रसोई में रखी ये सफेद चीज आएगी काम
What is the fastest way to get rid of a cavity? क्या कैविटी को प्राकृतिक रूप से हटाया जा सकता है? जानते हैं इस दूर करने का घरेलू उपाय...
What is the fastest way to get rid of a cavity | Image:
freepik
What is the fastest way to get rid of a cavity? दांतों की कैविटी से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में बता दें कि इसे दूर करने में कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं। ऐसे में इन घरेलू उपायों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कैविटी को दूर करने में कौन से घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
दांंतों की कैविटी को कैसे दूर करें?
- बता दें लौंग का तेल और तिल का तेल दोनों ही कैविटी को दूर कर सकते हैं। इनमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में आप इन दोनों तेलों की दो-दो तीन-तीन बूंदे मिक्स करें और प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से फायदा हो सकता है।
- नमक के इस्तेमाल से भी कैविटी को आसानी से दूर किया जा सकता है। नमक में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कैविटी को दूर कर सकते हैं। ऐसे में आप एक गिलास पानी में एक चम्मच नमक को मिक्स कर लें और इससे कुल्ला करें। ऐसा करने से कैविटी से आराम मिलेगा।
- लहसुन के इस्तेमाल से भी कैविटी को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप लहसुन के दो कलियों को पीस लें और उसमें सादा नमक मिला लें और इससे प्रभावित स्थान पर लगाएं। बता दें कि लहसुन के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो फायदा पहुंचा सकते हैं।
- सरसों के तेल के इस्तेमाल से भी दांतों की कैविटी को दूर किया जा सकता है। सरसों के तेल को आप सैंदा नमक के साथ मिलाएं और मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए अपने दांतों पर लगाएं। इससे फायदा होगा।
- नीम के इस्तेमाल से भी दांतों की कैविटी दूर होगी। ऐसे में आप नीम के दातुन का इस्तेमाल करें। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया को पनपने से से रोकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 12 June 2025 at 11:10 IST